Skip to main content

Nokia 7.3 में हो सकता है Snapdragon 690 प्रोसेसर का उपयोग, कंपनी ने जारी किया टीजर



Qualcomm ने हाल ही में Snapdragon 690 प्रोसेसर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है और यह भी जानकारी दी है कि इस प्रोसेसर का उपयोग मिड रेंज डिवाइसेज में किया जाएगा। वहीं अब HMD Global ने एक टीज जारी किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि कंपनी के अप​कमिंग Nokia स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 690 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि ये अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia 7.3 या Nokia 6.3 हो सकते हैं। 

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और पोस्ट में बताया गया है कि Nokia का अपकमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 690 प्रोसेसर पर आधारित होगा। हालांकि, अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं कि Nokia 7.3 या Nokia 6.3 जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन नए प्रोसेसर पर आधारित होंगे। 



अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार Nokia 7.3 या Nokia 6.3 को कोरोना वायरस के चलते अभी तक लॉन्च नहीं किया जा सका है। लेकिन ये स्मार्टफोन इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च हो सकते हैं। इनकी लॉन्च डेट कोरोना वायरस की स्थिति पर निभर्र करती है। हालांकि इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा। 

Qualcomm Snapdragon 690 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म की बात करें तो इसमें 8nm प्रोसेस का उपयोग किया गया है और यह इस सीरीज का पहला चिपसेट है जो कि 4K HDR सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही इसमें फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट उपलब्ध होगा। यह ​चिपसैट Qualcomm Quick Charge 4+ तकनीक को भी सपोर्ट करता है। 

Nokia 7.3 को लेकर अब सामने आई लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, एक डेप्थ सेंसर, एक मैक्रो कैमरा और अल्ट्रा वाइड शूटर शामिल हैं। फोन का कैमरा Zeiss ब्रांडेड होगा। वहीं Nokia 6.3 में भी Zeiss ब्रांड के साथ क्वाड रियर कैमरा मिलेगा और इसमें टियर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...