Skip to main content

Nokia Smart TV 43-इंच मॉडल भारत में आज होगा लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियतें



Nokia Smart TV 43-Inch मॉडल कल भारत में लॉन्च हो चूका है। एंड्रॉयड पर चलने वाला यह टीवी विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट इस साल मार्च से नोकिया स्मार्ट टीवी के 43-इंच मॉडल को टीज़ कर रही है और कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण देरी के बाद इसे आखिरकार कल लॉन्च कर दिया गया। नोकिया स्मार्ट टीवी 43-इंच Android 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें जेबीएल ऑडियो और डॉल्बी विज़न सपोर्ट शामिल है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि लाइसेंस समझौते के चलते Flipkart ही Nokia ब्रांडेड टीवी बनाता है। भारत में नोकिया पहले ही अपना एक 55-इंच नोकिया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुकी है। इसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। Nokia Smart TV 43-Inch कंपनी का भारत में दूसरा स्मार्ट टीवी होगा।
 

Nokia Smart TV 43-Inch price in India, availability

नोकिया स्मार्ट टीवी 43 इंच मॉडल कल फ्लिपकार्ट पर लॉन्च हुआ। इसका कोई लाइवस्ट्रीम इवेंट नहीं हुआ है। इसके बजाय यह सीधा कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ Flipkart पर लाइव हो चूका है। जानकारी के अनु नोकिया स्मार्ट टीवी 43-इंच वेरिएंट को भारत में 31,000 रुपये से लेकर 34,000 रुपये कीमत के बीच लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर सटीक कीमत और लॉन्च ऑफर की जानकारी जल्द ही प्रकाशित हो जानी चाहिए। ई-कॉमर्स दिग्गज प्रोडक्ट पर एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी, डोरस्टेप फ्री रिपेयरिंग सर्विस और अपने ग्राहकों को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कॉल सेंटर सेवा की पेशकश कर रहा है।
 

Nokia Smart TV 43-Inch specification

फ्लिपकार्ट पर पोस्ट किए गए टीज़र के आधार पर, नोकिया स्मार्ट टीवी 43-इंच मॉडल अल्ट्रा स्लिम बेज़ल्स और 55-इंच मॉडल के समान वी-आकार के क्रोम पेडस्टल के साथ आता है। यह एंड्रॉयड टीवी 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। नोकिया स्मार्ट टीवी की मुख्य स्पेसिफिकेशन में जेबीएल ऑडियो और डॉल्बी विज़न सपोर्ट शामिल होगा। इसमें 4K UHD डिस्प्ले होगा और यह बिल्ट-इन क्रोमकास्ट से लैस आएगा।

Nokia Smart TV 43-Inch मॉडल के स्पेसिफिकेशन 55-इंच मॉडल के समान होगी। 55 इंच के नोकिया स्मार्ट टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली-450 एमपी जीपीयू, 2.25 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज शामिल है। यह डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस ट्रूसराउंड फीचर से लैस आता है और इसमें दो 12 वाट स्पीकर भी दिए गए हैं।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...