Skip to main content

रियलमी के बाद अब Oppo भी ला रही है बजट SmartTV! इसी साल हो सकती है लॉन्च



मोबाइल कंपनियां अब धीरे-धीरे टीवी बनाने के सेगमेंट (TV) की तरफ शिफ्ट हो रही हैं. स्मार्ट टीवी की मांग बढ़ती रही है और कई ब्रांड इस सेगमेंट में हाथ आजमाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. रियलमी (Realme) के बाद अब खबर मिल रही है कि ओप्पो (Oppo) भी जल्द टीवी लॉन्च कर सकती है. दरअसल ओप्पो चीन में कमर्शियल 5G को लेकर की जा रही कोशिशों के एक साल पूरा होने की खुशी में सेलिब्रेट कर रही है.

इस मौके पर कंपनी ने ऑफिशियल विडियो पेज पर कुछ इन्फोग्राफिक्स भी पोस्ट किए थे. इसी में ध्यान से देखने पर नीचे की तरफ मौजूदा प्रॉडक्ट्स की लिस्ट में टीवी का भी जिक्र किया गया था, जिसका मतलब ये हो सकता है कि कंपनी शायद जल्द ही टीवी लॉन्च कर सकती है. ओप्पो स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड से लैस होगी और इसमें वनप्लस और सैमसंग टीवी के भी फीचर्स के मिलने की उम्मीद की जा रही है.

शियोमी, रियलमी, हुवावे, ऑनर, मोटोरोला और वनप्लस जैसी कंपनियां पहले ही अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुकी है और कुछ समय पहले नोकिया ने भी अपनी स्मार्ट टीवी भी भारत में पेश किया है.


इससे पहले ओप्पो के उपाध्यक्ष लिउ बो ने भी मीडिया को बताया था कि चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी स्मार्ट टीवी की दुनिया में कदम रखने के लिए सोच रही है और इस साल के बीच तक अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी.

Realme ने लॉन्च की सस्ती स्मार्ट TV

रियलमी ने पिछले महीने की आखिर में अपनी दमदार बजट स्मार्ट टीवी लॉन्च की थी. कंपनी ने इस टीवी को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है. Realme Smart TV सेग्मेंट में 32 इंच की स्मार्ट टीवी की कीमत 12,999 रुपये है. जबकि, 43 इंच की टीवी की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है.

रियलमी की 32 इंच की Smart TV HD क्वालिटी की है, जबकि 43 इंच का वेरिएंट FHD के साथ पेश की गई है. Realme Smart TV में 8.7 mm जितना पतला बेजेल है और इसमें 24 वॉट आउटपुट का क्वॉडकोर स्पीकर भी है जो कि Dolby Audio को सपोर्ट करेगा. इन स्मार्ट टीवी में 1 GB रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर और 8 GB का स्टोरेज है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...