Skip to main content

Reliance Jio लेकर आया धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को रोजाना मिलेगा 2GB फ्री डाटा



देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर से बेहद ही खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत यूजर्स 2GB डेली डाटा का लाभ उठा सकते हैं और वह भी बिल्कुल फ्री। लॉकडाउन के दौरान कंपनी अभी तक कई शानदार ऑफर्स पेश कर चुकी है ताकि यूजर्स को डाटा या कॉलिंग से जुड़ी समस्या का सामना न करना पड़े। कंपनी ने अप्रैल में भी एक ऐसे ही ऑफर की पेशकश की थी, जिसमें चुनिंदा यूजर्स को 2GB डेली डाटा फ्री दिया जा रहा था। वहीं अब कंपनी ने चुनिंदा यूजर्स के लिए फ्री डाटा ऑफर पेश किया है। हालांकि स्पष्ट कर दें कि इस बारे में Reliance Jio की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

OnlyTech की रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio ने कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए 2GB डेली फ्री डाटा की पेशकश की है और इसका लाभ 5 दिनों तक उठाया जा सकता है। आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं या नहीं यह जानने के लिए आपको My Jio ऐप में जाकर चेक करना होगा। कंपनी ने इस नए ऑफर को 'Jio Data Pack' नाम दिया है और सिलेक्टेड Jio यूजर्स इसका लाभ उठा सकेंगे। 5 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स कुल 10GB फ्री डाटा का लाभ उठा सकते हैं। 

लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन यूजर्स को इस ऑफर का लाभ मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को रेंडम तरीके से ये ऑफर पेश किया जा रहा है। बता दें कि इसमें मिलने वाला डाटा आपके मौजूदा प्लान में ऐड हो जाएगा। यूजर्स My Jio App में दिए गए My Plans सेक्शन में जाकर डाटा पैक के बारे में चेक कर सकते हैं। यहां आपको डाटा पैक टाइटल के अंदर डीटेल्स नजर आएंगी। अगर आप चुनिंदा यूजर्स में शामिल हैं तो आपको मौजूदा प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के साथ एक्स्ट्रा डाटा भी ऐड होकर नजर आएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...