Skip to main content

Samsung ने 15 जून तक बढ़ाई फोन समेत अपने सभी प्रोडक्ट की वारंटी, मिलेगा फायदा



सैमसंग इंडिया (Samsung) ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वह अपने प्रोडक्ट की वारंटी को 15 जून तक बढ़ा दिया है. कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने अपने प्रोडक्ट की वारंटी 15 जून, 2020 तक बढ़ा दी है. ये उन सभी प्रोडक्ट के लिए मान्य होगी, जिनकी वारंटी 20 मार्च से 31 मई के बीच खत्म हो गई है.’ सैमसंग ने कहा कि इन दिनों जब सामाजिक दूरी अपनाना एक सामान्य दिनचर्या का हिस्सा बन गया है, इसे देखते हुए उसके सभी एक्सक्लूसिव स्टोर यूज़र्स के लिए सिक्योरिटी सर्टिफाइड (security certified) हैं.

यूज़र्स और स्टोर स्टाफ के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा स्टोर एक सार्वजनिक निजी पहल है. सर्टिफिकेशन ये सुनिश्चित करेगा कि ग्राहक जब स्मार्टफोन और बाकी सामान को खरीदने के लिए दुकानों का दौरा करें तो वे सुरक्षित और आश्वस्त महसूस करें.

सैमसंग ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसने डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म बेनो से साझेदारी की है. इसके तहत उपभोक्ता अब स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम अपने करीबी स्टोर से ऑनलाइन खरीद सकेंगे.



1 जून से बंद हो गई सैमसंग का ये फीचर
इसके अलावा सैमसंग ने 1 जून से अपने फोन में एक खास फीचर बंद कर दिया है. साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने बताया था कि वह अपनी खास सर्विस का सपोर्ट बंद कर रहा है. सैमसंग स्मार्टफोन्स के लिए ये वॉइस असिस्टेंट बिक्सबी (Bixby) के बहुत पहले लॉन्च किया गया है और अब इसका सपोर्ट आज से ऑफिशियली खत्म किया जा रहा है.  जानकारी के लिए बता दें कि  कंपनी ने 2017 के बाद आने वाले सभी सैमसंग स्मार्टफोन में कंपनी ने S-Voice की जगह Bixby का फीचर देना शुरू कर दिया था.

सैमसंग S वॉइस से कॉलिंग के लिए कमांड, रिमाइंडर सेट करने जैसे काम किए जा सकते हैं. साथ ही यह यूज़र को टाइम बताता है और दिए गए कमांड को इंटरनेट पर सर्च भी कर सकता है. हालांकि सैमसंग गैलेक्सी S8 के बाद कंपनी ने अपना पावरफुल वॉइस असिस्टेंट Bixby लॉन्च कर दिया.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...