Skip to main content

Samsung का 4 कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन हुआ 3 हज़ार से ज्यादा सस्ता




सैमसंग (samsung) ने अपने चार कैमरे वाले गैलेक्सी सीरीज़ (samsung galaxy series) के स्मार्टफोन को ग्राहक काफी सस्ते में घर ला सकते हैं. तो अगर आप कम कीमत में बढ़िया फोन की तलाश कर रहे हैं तो अमेज़न से खरीदना एक अच्छा ऑप्शन है. दरअसल अमेज़न इंडिया (Amazon India) पर मोबाइल फोन कैटेगरी में कई फोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. यहां वनप्लस से लेकर आईफोन, पोको से लेकर रेडमी के फोन को भी सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. बात करें सैमसंग की तो इसके 3 रियर कैमरे वाले फोन गैलेक्सी A30s की तो इसे पहले से भी सस्ते में घर लाया जा सकता है.

अमेज़न से मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी A30s को ग्राहक अब पहले से भी ज़्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं. पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 18,900 रुपये रखी गई थी, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे सिर्फ 15,490 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी ये इस फोन पर 3,410 रुपये की छूट दी जा रही है. ये इसके 4GB+64GB वेरिएंट के लिए है.


इसके अलावा फोन खरीदने के लिए अगर ग्राहक citi बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे हैं इस बजट फोन के फीचर्स.

सैमसंग गैलेक्सी A30s के फीचर्स

इस फोन में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A30s में रियर पर तीन कैमरा है. प्राइमरी सेंसर 25 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. यानी कि फोन में कुल 4 कैमरे दिए गए हैं. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसा फीचर भी मौजूद है.

सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी A30s में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यानी इसमें टोटल 4 कैमरे हैं. पावर के लिए गैलेक्सी A30s में 4,000 एमएएच बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...