Skip to main content

Samsung के दो 5G फोन गैलेक्सी A51s और गैलेक्सी A71s की जानकारी लीक, जल्द हो सकते हैं लॉन्च!



सैमसंग (Samsung) जल्द अपने दो नए 5G स्मार्टफोन्स ला सकता है. कंपनी के दो फोन गैलेक्सी सीरीज़ (galaxy series) के होंगे जिनके नाम सैमसंग गैलेक्सी A51s और सैमसंग गैलेक्सी A71s बताया जा रहा है.  दरअसल कंपनी के इन दोनों फोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जहां इनकी कुछ जानकारी सामने आई है. पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी A51s 5G को मॉडल नंबर SM-A516V जबकि गैलेक्सी A71s 5G को मॉडल नंबर SM-A716V के साथ पेश किया जाएगा.

लिस्टिंग से पता चला है कि दोनों फोन्स में ऐंड्रॉयड 10 दिया जाएगा. आइए जानते हैं किन फीचर्स के साथ आ सकते हैं दोनों फोन...

सैमसंग गैलेक्सी A51s में क्या हो सकता है खास
गीकबेंच से मिली जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy A51s 5G एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा. लिस्टिंग में बताया गया कि फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ फ्रीक्वेंसी के साथ क्वालकॉम प्रोसेसर दिया जाएगा. फोन के मदरबोर्ड को 'Lito' नाम से लिस्ट किया गया है. ये आमतौर पर स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के लिए इस्तेमाल होने वाला कोडनेम है. सैमसंग के इस फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 622 जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में 1,928 पॉइंट मिले हैं.

कहा जा रहा है कि गैलेक्सी A51s अपने पिछले फोन गैलेक्सी A51 का अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है. फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी A51 में चार रियर कैमरे हैं जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल f/2.0 अपर्चर + 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड + 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस + 5 मेगापिक्सल डेफ्थ है. फोन का फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है.गैलेक्सी A51 में 4,000mAh की बैटरी और फास्ट-चार्जिंग विकल्प के साथ ऑक्टा-कोर Exynos 9611 SoC है.

वहीं बात करें सैमसंग गैलेक्सी A71 5G की तो ये 5G फोन भी एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है. इस फोन में 8 जीबी रैम होने की जानकारी मिली है. स्कोरिंग की बात करें तो इस मॉडल को सिंगल-कोर में 626 जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में 1,963 पॉइंट मिले हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...