Skip to main content

Samsung Galaxy स्मार्टफोन बिना पासवर्ड किसी भी WiFi नेटवर्क से होंगे कनेक्ट



स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कंपनियां हर रोज नए फीचर्स पर काम करते हैं। एक ऐसी ही नए फीचर पर इन दिनों सैमसंग जोर-शोर से काम कर रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद से भविष्य में सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन वाई-फाई से खुद ही कनेक्ट हो जाएंगे। वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होने के लिए मैन्यूअली लॉगइन करने की जरूरत नहीं होगी। नए फीचर के जरिए सैमसंग वाई-फाई नेटवर्क में लॉगइन के प्रोसेस को पूरी तरह बदल रहा है। 

सैमसंग पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग वाई-फाई नेटवर्क पर मैन्यूअल लॉगइन प्रोसेस को WFA OpenRoaming initiative से रिप्लेस कर रहा है। जैसा कि इसके नाम से मालूम चलता है ये Wireless Broadband Alliance से जुड़ा हुआ है। यह मौजूदा वक्त की सबसे पावरफुल टेलीकॉम कंसोर्टियम में से एक वायरलेस इंटरऑपरेबिलिटी से जुड़ा है और पूरी तरह से वाई-फाई नेटवर्क पर आधारित है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenRoaming प्रोजेक्ट वाई-फाई नेटवर्क का भविष्य है जिसमें स्मार्टफोन, नोटबुक, वीयरेबल्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एक साथ पब्लिक हॉटस्पॉट से कनेक्ट रहेंगे। इसके साथ ही ट्रेडिशनल वाई-फाई नेटवर्क से लॉगइन के प्रोसेस भविष्य में खत्म हो जाएगा। 5G नेटवर्क के आने के बाद सैमसंग का मानना है कि अभी WiFi लोगों की डाटा संबंधी जरूरतें पूरी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सैमसंग के साथ गूगल और इंटेल जैसी कंपनियां भी OpenRoaming प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenRoaming सेल्यूलर कॉम्यूनिकेशन का विकल्प हो सकता है जबकि अभी 5G नेटवर्क की लहर आना बाकि है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि यह किसी भी तरह से 5G नेटवर्क को प्रभावित नहीं करेगा। टेलीकॉम टेक्नोलॉजी की पांचवीं जनेरेशन को सभी सर्कल और स्टेशन तक पहुंचने में काफी लंबा वक्त लगेगा। ऐसे में OpenRoaming टेक्नोलॉजी यूजर्स के लिए काफी यूजफुल होगी। जो बिना लॉगइन किए वाई-फाई से कनेक्ट हो जाएंगे।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...