Skip to main content

Samsung फोन के साथ बड़ा हादसा, देखते ही देखते हाथ पर धूं-धूकर जलने लगा फोन



कुछ समय पहले सैमसंग (Samsung) के गैलेक्सी नोट 7 फोन में ब्लास्ट होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद कंपनी को अपना प्रोडक्शन बंद करना पड़ा था. अब फिर से ऐसी ही चौंकाने वाली घटना का पता चला है, जहां सैमसंग सीरीज़ के फोन में ब्लास्ट हो गया है. मामला कैलिफोर्निया का है, जहां सैमसंग गैलेक्सी A20e में अचानक आग लग गई है. डेली मेल की खबर के मुताबिक कैलिफोर्निया के रहने वाले Kenji Yanase नाम का एक व्यक्ति गैलेक्सी A20e इस्तेमाल कर रहा था और उनके फोन में अचानक आग लग गई.

केंजी ने अपने फोन में आग लगी वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया, जिसमें फोन के जले हुए पार्ट्स को देखा जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक यूज़र का दावा है कि फोन की बैटरी में पहले चिंगारियां निकलनी शुरू हुई और उसके बाद पूरे फोन में आग लग गई. आगे उन्होंने बताया कि आग ऐसी लगी थी यूज़र का घर काले धुंए से भर गया.

यूज़र ने बताया कि उसके फोन की स्क्रीन डेड हो गई थी इसलिए उसने फोन का बैक पैनल खोल लिया और इसे देखना शुरू किया. उसने बताया कि जब बैटरी में स्पार्किंग हुई थी तो फोन यूज़र हाथ में ही था. बताया गया कि फोन पटाखों की तरह स्पार्क होने लगा जिसके बाद फोन जलने लगा.

डेली मेल ने इस बारे में सैमसंग से बात की और कंपनी की तरफ से पब्लिक स्टेटमेंट भी जारी किया. सैमसंग ने कहा, 'सैमसंग Galaxy A सीरीज़ के स्मार्टफोन्स की क्वॉलिटी और यूज़र्स की सेफ्टी पर भरोसा करता है. हमने यूज़र से कॉन्टैक्ट किया है और फोन वापस लेने के बाद इस बारे में आगे की जांच कर रहे हैं.’ Kenji का मानना है कि इस घटना की वजह फोन की बैटरी है, क्योंकि फोन के मदरबोर्ड में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...