Skip to main content

Surya Grahan 2020: 21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा 'रिंग ऑफर फायर', ऐसे देखें लाइव



साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगने वाला है। 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में 'रिंग ऑफर फायर' देखने को मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में भी देखा जाएगा। भारत के साथ-साथ यह सूर्य ग्रहण एशिया के अन्य हिस्सों, अफ्रीका, यूरोप व ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण 21 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 9:15 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:10 बजे तक अपने अधिकतम रूप में होगा। साल के पहले Solar Eclipse 2020 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरा लेख।
 

What is an annular solar eclipse?

सरल शब्दों में सूर्य ग्रहण उस स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी और सूरज के बीच में आ जाता है। हालांकि, एनुलर सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से काफी दूर होता है। इस स्थिति में चंद्रमा पूरी तरह से सूरज को ढंक नहीं पाता। पूरी तरह से ढंक न पाने के कारण सूरज के किनारों की रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है। इस कारण ही इस Solar Eclipse में आसमान में 'रिंग ऑफ फायर' नज़र आती है।

एनुलर सूर्य ग्रहण से विपरीत होता है, टोटल सोलर एक्लिप्‍स अर्थात पूर्ण सूर्य ग्रहण, जिसमें चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है और हमारी पृथ्वी पर इसकी छाया का सबसे गहरा हिस्सा पड़ता है। टोटल सोलर एक्लिप्स में दिन में लगभग रात जैसा अंधेरा हो जाता है, जबकि एनुलर सोलर एक्लिप्स में चंद्रमा सूरज के सभी भाग को कवर नहीं कर पाता और उसके किनारों की चमक पृथ्वी पर पड़ती है।
 

When will the annular solar eclipse occur?

TimeandDate.com के अनुसार, एनुलर सूर्य ग्रहण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में नज़र आएगा, जिसमें सेंट्रल अफ्रीका रिपब्लिक, कॉन्गो और इथियोपिया शामिल है। इसके अलावा यह दक्षिण पाकिस्तान, ऊत्तरी भारत व चीन में भी दिखेगा।

Surya Grahan की शुरुआत 21 जून को सुबह 9:15 बजे होगी, 12:10 बजे यह ग्रहण अपने अधिकतम रूप में होगा वहीं दोपहर 3:04 तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा।
 

How to watch June solar eclipse live

यदि आप उन जगहों पर रहते हैं, जहां यह सूर्य ग्रहण 21 जून को दिखने वाला है तो आप अपनी आंखों से आसमान में इन 'रिंग ऑफ फायर' का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, सूर्य ग्रहण लाइव देखने के दौरान आई प्रोटेक्शन पहनना न भूलें।

खगोल प्रेमियों इस दृश्य को ऑनलाइन लाइव इवेंट में देख सकते हैं। TimeandDate और Slooh जैसे लोकप्रिय चैनल्स के YouTube पेज़ पर आप ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
 

Next annular solar eclipse

जून 2020 के सूर्य ग्रहण के बाद अगला 'रिंग ऑफ फायर' जून 2021 में देखने को मिलेगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...