Skip to main content

TikTok को चुनौती देने वाला 'इंडियन' Mitron App गूगल प्ले से 1 करोड़ बार डाउनलोड



Mitron App को भारत में TikTok के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया गया था और चीन-विरोधी भावनाओं का फायदा अब इस ऐप को कुछ ऐसा हुआ है कि लॉन्च के 2 महीने के अंदर इस ऐप को Google Play Store से 1 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर मित्रों ऐप की रेटिंग की बात करें, तो इसे 5 में से 4.5 रेटिंग दी गई है। इतने कम समय में इतनी लोकप्रियता मिलने का महज एक ही कारण है देश में बढ़ती चीन-विरोधी भावना, जिसमें लोग चीन द्वारा बनाई हर चीज़ का बहिष्कार कर रहे हैं। हालांकि, बात अगर मित्रों ऐप की करें, तो लोकप्रियता हासिल करने के साथ ही यह ऐप विवादों में भी घिर चुकी है। इस ऐप को लेकर आरोप लगाए गए थे कि ऐप का सोर्स कोड पाकिस्तानी डेवलपर्स से खरीदा गया है। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से भी इसे एक बार प्ले स्टोर से हटाया जा चुका है, लेकिन कुछ दिन बार ही ऐप डेवलपर्स ने गूगल के साथ काम करके समस्याओं को फिक्स कर लिया और गूगल प्ले स्टोर पर दोबारा एंट्री मार ली।

लेटेस्ट खबर के अनुसार, Mitron App को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ डाउनलोड मिल चुके हैं। कंपनी के सीईओ शिवांक अग्रवाल ने अपने प्रेस नोट में इसका ऐलान किया।

जैसा कि हमने बताया 1 करोड़ डाउनलोड और अच्छी खासी रैंकिंग के बावजूद मित्रों ऐप के लिए पिछले दो महीने सहज नहीं रहे हैं। जब यह ऐप लॉन्च की गई थी, भले ही चीन-विरोधी भावना के चलते तेज़ी से लोगों ने इस ऐप को अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लिया था, लेकिन इस्तेमाल के बाद यूज़र्स ने शिकायत की थी कि इस ऐप में काफी ज्यादा बग्स हैं और इस्तेमाल में यह हूबहू टिकटॉक की तरह ही है। इन सब नेगेटिव रिव्यू के बावजूद लोगों ने इस ऐप को इतना डाउनलोड किया कि एक महीने के अंदर इस ऐप को 50 लाख डाउनलोड मिल गए थे। हालांकि, बाद में गूगल ने इस ऐप को ‘स्पैम और मिनिमम फंक्शनालिटी' पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। वहीं, साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने भी बताया था कि इस ऐप को हैक करना बेहद आसान है।

ऐप के बारे में बात करते हुए मित्रों के को-फाउंडर्स ने Gadgets 360 को बताया कि यह टिकटॉक का हूबहू ऐप नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी ऐप्स कुछ न कुछ सामान्य तत्व होते ही हैं, हालांकि लॉन्च के बाद मित्रों ऐप के कई वर्ज़न लॉन्च किए गए हैं। बताया गया है कि ऐप की टीम बैंगलोर से बाहर की है और मित्रों ऐप का शुरुआती टेम्पलेट ऑस्ट्रेलियन मार्केटप्लेस EnvatoMarket से खरीदा गया था। हालांकि, डेवलपर ने सेलर के नाम का खुलासा नहीं किया, जिनसे उन्होंने सोर्स कोड खरीदा था। पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस ऐप का सोर्स कोड पाकिस्तान से खरीदा गया था।

App Brain पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, मित्रों ऐप का पहला वर्ज़न गूगल प्ले पर 17 अप्रैल को लाइव किया गया था और महज 7 दिन में इसे 100,000 डाउनलोड मिले थे।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...