Skip to main content

TPG भी जियो में 0.93 फीसदी स्टेक ​के लिए 4547 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 8 सप्ताह में दसवे का ऐलान



जियो प्लेटफॉर्म्स (Jo Platforms) में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी के​ लिए टीपीजी ने 4,546.80 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है. TPG के निवेश पोर्टफोलियों में Airbnb, Uber और Spotify जैसी कंपनियां हैं. इस डील के साथ ही अब रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की जियो प्लेटफॉर्म्स में 7 सप्ताह में 9वें इन्वेस्टमेंट का ऐलान हो गया है. टीपीजी द्वारा इस ऐलान के बाद अब तक जियो प्लेटफॉर्म्स ने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटा ली है.

इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स अब दुनिया की इकलौती ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने लगातार इतना बड़ा निवेश हासिल किया है. जियो प्लेटफॉर्म्स में अब रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd.)  ने कुल स्टेक 21.99 फीसदी स्टेक बेच दिया है. और कंपनी ने इन निवेश के जरिये अब तक 1,02,432.15 करोड़ रुपये जुटा लिया है.

वैश्विक लॉकडाउन के बीच इतनी बड़ी डील्स
वैश्विक लॉकडाउन के बीच जियो ने ये सभी डील्स हासिल किया है. जो​कि दर्शाता है कि भारत के डिजिटल क्षेत्र में कितनी बड़ी संभावना है. इसमें जियो की टेक क्षमता, बिजनेस मॉडल और लंबी अवधि में ग्रोथ की क्षमता भी प्रदर्शित होती है.



टीपीजी ने कितनी आंकी है जियो की वैल्यूएशन?


टीपीजी ने जियो के इक्विटी वैल्यूएशन 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यूएशन 5.16 लाख करोड़ रुपये आंका है. टीपीजी के ठीक पहले 7 जून को अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने भी जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.16 फीसदी स्टेक के लिये 5,683.5 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया था.

इन कंपनियों ने भी जियो में निवेश का ऐलान किया है
​जियो में इतने बड़े स्तर पर निवेश की शुरुआत तब हुई थी, जब 22 अप्रैल को सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया था. इसके बाद से अब तक जनरल अटलांटिक, सिल्वर लेक पार्टनर्स (दो बार), विस्टा ​इक्विटी पार्टनर्स, KKR, मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी और ADIA ने जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया है.

डिजिटल इकोसिस्टम में बड़ा निवेश 
वर्तमान में जियो के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है और यह कंपनी बेहतर क्वॉलिटी व किफायती दर में ​डिजिटल सर्विस मुहैया कराती है. जियो ने अपने डिजिटल इकोसिस्टम में कई महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट किया है, जिसमें ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, स्मार्ट डिवाइसेज, क्लाउड एंड एज कम्प्युटिंग, बिग डेटा एनलिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ऑग्मेन्टेड एंड मिक्स्ड रिएल्टी और ब्लॉकचेन शामिल है.

वहीं, टीपीजी एक वैश्विक एसेट फर्म है, जिसकी स्थापना 1992 में की गई थी. यह कंपनी प्राइवेट इक्विटी, ग्रोथ इक्विटी, रियल एस्टेट, क्रेडिट व पब्लिक इक्विटी के जरिये 119 अरब डॉलर की संपत्ति को मैनेज करती है. 16 देशों में इस कंपनी की ऑफिसेज हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...