Skip to main content

Twitter ने यूजर्स से मांगी माफी, 5G और COVID-19 संबंधित भ्रामक ट्वीट्स लेबल करने में हुई गलती



माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने साफ किया है कि वो 5G या कोरोनावायरस संबंधित भ्रामक ट्वीट्स को फ्लैग करने में हुई गलती को ठीक करेगा। कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि उनके कई ट्वीट्स कोरोनावायरस संबंधित फैक्ट चेक के बाद मिसलेबल्ड हो गए हैं। Twitter ने यूजर्स की इस समस्या के जबाब में कहा है कि पिछले कुछ हफ्तों में, आपने COVID-19 के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए लेबल वाले ट्वीट्स देखे होंगे। उन सभी ट्वीट्स में COVID-19 और 5G को जोड़ने वाली संभावित भ्रामक सामग्री नहीं थी। हम किसी भी भ्रम के लिए क्षमा चाहते हैं और हम अपनी लेबलिंग प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि Twitter ने इस महीने की शुरुआत में COVID-19 और 5G से जुड़े हए ट्वीट्स को फैक्ट चेक करके लेबल करना शुरू किया है। इन ट्वीट्स में Twitter ने COVID-19 के बारे में अतिरिक्त जानकारी वाले लिंक्स लेबल करके जोड़े हैं। इन ट्वीट्स में Twitter '5G की वजह से कोरोनावायरस नहीं होता है' टाइटल को जोड़े हैं। पहले एक ऐसी कॉन्सपिरेसी थ्योरी सामने आ रही थी, जिसमें कहा जा रहा था कि कोरोनावायरस के फैलने के पीछे की वजह 5G मोबाइल टावर को इंस्टॉल करना है, इस थ्योरी को अब खारिज किया जा चुका है।

Twitter ने ट्वीट्स के साथ फैक्ट चेक लेबल इसी वजह से लगाया ताकि यूजर्स को वार्न किया जा सके कि कोरोनावायरस से संबंधित यह जानकारी भ्रामक है और इस पर विश्वास न करें। अप्रैल में कंपनी ने कई कोरोनावायरस से संबंधित भ्रामक ट्वीट्स को डिलीट किया था। कॉन्सपिरेसी थ्योरी के मुताबिक, 5G फ्रिक्वेंसी की वजह से वातावरण में ऑक्सीजन खत्म हो रहा है। इसलिए Twitter ने फ्रिक्वेंसी और ऑक्सीजन की वर्ड को ट्रिगर करके ट्वीट्स को लेबल करना शुरू किया है। 

Twitter सपोर्ट ने अपने ट्वीट में कहा कि वो अब एक नई ऑटोमेटेड कैपेबिलिटीज को इन ट्वीट्स को लेबल करने के लिए अप्लाई करेंगे जो कि रिलेवेंट हो। उनका लक्ष्य मिसलेबल्ट ट्वीट्स के नंबर को कम करना है। हालांकि, ये अभी नहीं कहा जा सकता है कि कब तक इसे फिक्स किया जाएगा। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...