Skip to main content

Twitter का नया फीचर! अब बोलकर कर सकते हैं Tweet, 280 कैरेक्टर्स की नहीं होगी लिमिट!



सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने ट्वीट करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है. ट्विटर ने वॉइस-बेस्ड ट्वीट्स (voice-based tweets) की शुरुआत की है. ट्विटर ने अपने ब्लॉग (blog) में कहा कि आज से नया फीचर ऐड किया जा रहा है, जिसमें पहले के मुकाबले अब ट्वीट में ह्युमन टच मिल सकेगा. कंपनी ने बताया कि अब यूज़र्स अपनी आवाज़ से ट्वीट कर सकते हैं. दरअसल ट्विटर ने एक नया फीचर Voice Tweet लॉन्च किया है.

ये फीचर फिलहाल iOS के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिनके यूज़र्स सिर्फ बोलकर ट्वीट कर सकते हैं. ट्विटर का कहना है कि कई बार 280 कैरेक्टर्स काफी नहीं होते हैं इसलिए इस फीचर को लाना ज़रूरी है, जिससे अब यूज़र्स अपनी वॉयस में ट्वीट को रिकॉर्ड कर सकते हैं.

ट्विटर ने बताया कि हर Voice Tweet में 140 सेकंड्स तक का ऑडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर आपको इससे ज्यादा कहना है तब भी आप अपनी बात को कह सकते हैं. इसके लिए आपको बस बोलते रहना है. जी हां लिमिट खत्म होने के बाद नया वॉयस ट्वीट शुरू हो जाएगा और ये थ्रेड की तरह बनता जाएगा.

वॉयस ट्वीट ट्विटर के फीड में उसी तरह दिखेंगे जैसे बाकी ट्वीट्स दिखाई देते हैं. यूज़र्स को वॉयस ट्वीट सुनने के लिए इमेज पर टैप करना.

कैसे करें इस्तेमाल

>>अच्छी बात ये है कि वॉइस ट्वीट इस्तेमाल करने का तरीका वैसा ही है जैसे आप लिख कर यानी कि टेक्स्ट ट्वीट करते हैं.


>> बोलकर ट्वीट करने के लिए सबसे पहले ट्वीट कंपोजर ओपन करना होगा. इसके बाद यहां आपको एक नया वेवलेंथ का आइकॉन दिखाई देगा.

>>इस पर टैप करने के बाद रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलेगा, इस दौरान सेंटर में आपकी प्रोफाइल फोटो दिखेगी और यहीं पर रिकॉर्ड बटन दिखेगा.

>>टैप करके आप वॉयस ट्वीट सेंड कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि आपका ट्वीट एक के बाद एक थ्रेड में बदलता जाएगा.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...