Skip to main content

Twitter लगाएगा फेक न्यूज पर लगाम, अब रिट्विट करने से पहले मिलेगा नोटिफिकेशन



माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने हाल ही में Fleets फीचर को रोलआउट किया है। जिसमें पोस्ट किए गए फोटोज केवल 24 घंटों के लिए उपलब्ध होंगे और 24 घंटे बाद अपने आप प्रोफाइल से हट जाएंगे। Fleets फीचर की चर्चा के बीच कंपनी ने एक और फीचर को लाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी कंपनी ने Twitter पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है। Twitter का अपकमिंग फीचर Retweet के लिए पेश किया जाएगा। इसमें किसी पोस्ट को Retweet करने से पहले यूजर्स को उसे ओपन करके पढ़ने का नोटिफिकेशन मिलेगा। 

Retweet करने से पहले मिलेगा नोटिफिकेशन

Twitter द्वारा पोस्ट में जानकारी दी गई है कि नया फीचर रिट्विट के लिए पेश किया जाएगा और इसमें यूजर्स को कोई पोस्ट रिट्विट करने से पहले एक नोटिफिकेशन मिलेगा। ताकि यूजर्स यह पता कर सके कि वह किसी गलत से फेस न्यूज को फॉरवर्ड तो रिट्विट नहीं कर रहे। कंपनी ने पोस्ट में लिखा है कि 'अगर आप किसी आर्टिकल या शेयर या फॉरवर्ड करना चाहते हैं तो ट्वीट करने से पहले उसे ओपन करके जरूर पढ़ें।'


नए फीचर्स से लगेगी फेक न्यूज पर लगाम

Twitter इस फीचर को खास तौर पर फेस न्यूज पर लगाम कसने के लिए तैयार कर रही है। ताकि सोशल मीडिया पर लोगों गलत खबरों या अफवाहों से बचाया जा सके। क्योंकि सोशन मीडिया का इस्तेमाल लोगों के बीच इतना बढ़ गया है कि लोग गलत खबरें फैलाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। ऐसे में Twitter की यह पहल फेक न्यूज पर लगाम कसने में काफी मददगार साबित होगी। 

Fleets फीचर को किया पेश

Twitter ने हाल ही में एक नया फीचर Fleets लॉन्च किया है। यह फीचर यूजर्स को बेहद अलग अंदाज में कम्युनिकेट करने का मौका देगा। इसमें Instagram व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह पोस्ट किए फोटोज व अन्य मैसेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध होंगे। यानि 24 घंटे बाद पोस्ट किए गए फोटोज अपने आप प्रोफाइल से हट जाएंगे।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...