Skip to main content

चैट में वॉइस मैसेज से जुड़ा नया फीचर लाने की तैयारी में WhatsApp!



वॉट्सऐप (WhatsApp) में इस महीने कई फीचर्स आने के लिए तैयार है और इसी बीच एक और नए कॉनसेप्ट (concept) का पता चला है. वॉट्सऐप चैट में वॉइस मैसेज से जुड़ा नया फीचर ‘Voice Message heads’ ला सकता है. WABetaInfo ने अपने वेबसाइट पर वॉट्सऐप के कई कॉन्सेप्ट के बारे में बताया है, जिसके वॉट्सऐप में आने की उम्मीद की जा रही है.

इन्हीं कॉन्सेप्ट में से एक ‘वॉइस मैसेज हेड्स’ (Voice message heads) के बारे में बताया है. इस फीचर से यूज़र को वॉइस मैसेज चैट में हेड के तौर पर मिलता है. उदाहरण के तौर पर अगर आपके एक चैट में वॉइस मैसेज आता है और वह मैसेज खोल कर दूसरी चैट में चले जाते हैं तो उस वॉइस मैसेज का हेड फोन की स्क्रीन पर दिखने लगता है, जिसपर टैप कर वहीं से वॉइस मैसेज को सुना जा सकता है.

जानकारी के लिए ये बता दें कि ये बिलकुल वैसे ही है जैसे फेसबुक मैसेंजर पर की चैट हेड होती है. यानी कि साफ है कि किसी वॉइस मैसेज को सुनते हुए दूसरी चैट पर स्विच कर सकते हैं. ये कॉन्सेप्ट फीचर असल में कैसे काम करेगा इसको लेकर WABetaInfo ने वीडियो भी जारी किया है.


ज़रूरी नोट: वॉइस नोट को लेकर WAबीटाइन्फो ने कहा है कि ऐसा ही एक फीचर वॉट्सऐप में आना बहुत ज़रूरी है. साथ ही ये भी बताया है कि फिलहाल वॉट्सऐप ऐसे किसी फीचर को लाने पर काम नहीं कर रहा है और ये सिर्फ कॉन्सेप्ट है जिसे WABetaInfo ने पेश किया है.
WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए कॉन्सेप्ट का स्क्रीनशॉट.

साथ ही ये भी बताया गया है कि ऐसा हो सकता है कि वॉट्सऐप आने वाले टाइम में इस नए फीचर को लाने के बारे में सोच सकता है और यूज़र्स के लिए पेश कर सकता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...