Skip to main content

WWDC 2020: आज से शुरू हो रहा है Apple का सबसे बड़ा इवेंट, बदल सकता है iOS का नाम!



ऐपल (Apple) की सबसे बड़ी डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2020 आज यानी कि 22 जून से शुरू होने के लिए तैयार है. कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते इस बार इस  इवेटं ऑनलाइन ही रखा गया है, जहां कंपनी नए सॉफ्टवेयर (software) और हार्डवेयर (hardware) की पेशकश करेगी. ऐपल की ये कॉन्फ्रेंस 22 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलेगी, जिसकी स्ट्रीमिंग मुफ्त में देखी जा सकती है.

ऐसे देख सकते हैं LIVE
WWDC 2020, 10am PT/1pm ET जो कि भारतीय के हिसाब से रात 10:30 बजे शुरू होगा. इस इवेंट को ऐपल पार्क से सीधा लाइव देख सकते हैं और व्यूवर्स इसे ऐपल की वेबसाइट से, ऐपल डेवसपर ऐप, ऐपल TV और ऐपल यूट्यूब चैनल के ज़रिए ऑनलाइन देख सकते हैं.


कंपनी की ये इवेंट हर साल होता है, जिसमें सबसे ज़्यादा फोकस नए सॉफ्टवेयर की चर्चा पर होता है. इस बार खबर मिल रही है कि WWDC 2020 में iOS के नाम में बदलाव किया जाएगा. कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ऐपल iOS  का नाम बदल कर iPhone OS रखने की योजना बना रही है. कहा जा रहा है कि कंपनी ने ऐसा इसलिए कर सकता है क्योंकि ऐपल के बाकी प्रोडक्ट के लिए नाम इसी तरह से हैं- watchOS और macOS.


इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस बार ऐपल OS समेत कई और चीजों की री-ब्रांडिंग करने की तैयारी में भी है. इसके साथ ही iOS 14 की लॉन्चिंग WWDC में होने वाली है. कहा जा रहा है कि आईओएस 14 में थर्ड पार्टी ऐप्स का भी सपोर्ट दिया जाएगा जो कि फिलहाल नहीं है.

हार्डवेयर को लेकर भी मिली रिपोर्ट
WWDC 2020 में कंपनी tvOS 14, iPadOS 14, macOS 10.6 और watchOS 7 पर भी चर्चा कर सकती है. हालांकि इस इवेंट से आप स्मार्टफोन लॉन्च की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.इसके अलावा पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स आ रही हैं कि जहां अब तक कंपनी इंटेल यूज करती है, वहीं अब अपने कंप्यूटर में ARM बेस्ड चिपसेट लगाएगी. जानकारी के लिए बता दें ऐपल के  HomePod और MacPro को भी WWDC के दौरान ही लॉन्च किया गया था.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...