Skip to main content

WWDC 2020: iOS 14 के लॉन्च से लेकर डिज़ाइन में बदलाव तक, जानें 10 बड़े ऐलान



WWDC 2020: ऐपल (Apple) के CEO टिम कुक ने अपने Keynote से अपनी पहली वर्चुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर क्रॉन्फ्रेंस (virtual developer conference) शुरुआत कर दी है. घोषणाओं में आईफोन, iPad, मैक, ऐपल वॉच, ऐपल टीवी पर आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट शामिल है. साथ ही यहां इवेंट में इंटेल के साथ ब्रेकअप के बारे में भी ऐलान किया गया है.

सबसे पहले बता दें कि वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2020 (WWDC 2020) ऐपल का पहला ऐसा वर्चुअल ईवेंट है, जो बिना किसी व्यक्ति के एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है. आइए जानते हैं ज़रूरी घोषणाओं के बारें में...

iOS 14 हुआ लॉन्च
>>कंपनी के लेटेस्ट iOS सॉफ्टवेयर में पूरी तरह से री-डिजाइन होम स्क्रीन iOS 14 मिलेगी. साथ ही इसमें App Library जैसे फीचर्स भी ऐड किए गए हैं. नए री-डिजाइन्ड होम स्क्रीन में यूज़र्स अपने ऐप्स को ग्रुप कर सकेंगे.



>>App Library के ज़रिए iPhones के ऐप्स अपने आप अरेंज हो जाएंगे.


>>Apple ने अपने विजेट्स में भी बदलाव किया है. अब यूज़र अपने विजेट की साइज को अपने हिसाब से मैनेज कर सकेंगे.

इन डिवाइस को मिलेगा लेटेस्ट अपडेट
ऐपल ने अपने उन डिवाइस की लिस्ट जारी की है, जिसे लेटेस्ट अपडेट मिलेगा. इस लिस्ट में iPad Pro 12.9-inch (4th जेनरेशन), iPad Pro 11-inch (2nd जेनरेशन), iPad Pro 12.9-inch (3rd generation), iPad Pro 11-inch (1st जेनरेशन), iPad Pro 12.9-inch (2nd जेनरेशन), iPad Pro 12.9-inch (1st जेनरेशन), iPad Pro 10.5-inch, iPad Pro 9.7-inch, iPad (7th जेनरेशन), iPad (6th जेनरेशन), iPad (5th जेनरेशन), iPad mini (5th जेनरेशन), iPad mini 4, iPad Air (3rd जेनरेशन) और iPad Air 2 शामिल है.

Memoji
ऐपल के पास पहले ही ढेरों Memojis मौजूद हैं. नए अपडेट में खास तौर पर फेस कवरिंग मेमोजी को इंट्रोड्यूस किया गाय है. इसके अलावा मैसेज पिन कॉन्टैक्ट और मेन्शन और इन लाइन रिप्लाई के जेस्चर में भी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.

Translate App
ऐपल ने iOS 14 में एक नया ऐप भी लॉन्च किया है, जिसके ज़रिए अलग-अलग भाषाओं का ट्रांसलेशन करना काफी आसान हो जाएगा. कंपनी के मुताबिक ये ऐप बिना इंटरनेट के भी काम करेगा. कंपनी का कहना है कि इसको बनाते समय ग्राहकों की प्राइवेसी पर पूरा ध्यान दिया गया है.

Car key
ऐपल ने कंफर्म किया कि iPhone में CarKey ऑप्शन आएगा जो सबसे पहले 2021 BMW 5 series में देखने को मिलेगा. इसके अलावा ऐप लॉन्चिंग में इम्प्रोवेमेन्ट्स, कॉन्टैक्ट्स इंटीग्रेशन, डॉक्युमेंट्स और भी बहुत से फीचर्स इसमें दिए गए हैं. कार की keys को पूरे टाइम संभालना एक बेहद मुश्किल काम होता है. कई बार चाबी खो जानें से बहुत दिक्कत भी होती है. इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए इस फीचर को लाया जा रहा है. नए NFC सिस्टम के द्वारा केवल कार के हैंडल पर टैप करके अनलॉक किया जा सकता है.

Siri
iOS 14 की तरह iPadOS 14 में भी Siri के लिए नया डिजाइन मिलेगा. इसके लिए अब स्क्रीन में नीचे की तरफ एक छोटा सा बटन मौजूद रहेगा.

PIP (पिक्चर इन पिक्चर) मोड
पिक्चर इन पिक्चर मोड का इस्तेमाल एंड्रॉएड फोन में काफी समय से किया जा रहा है. एंड्रॉएड ओरियो के समय ये फीचर एंड्रॉएड में जोड़ा गया था, और अब ऐपल ने भी इस फीचर को पेश कर दिया है. ऐप लाइब्रेरी के तहत आईफोन में ऐप्स को ऑर्गनाइज किया जा सकता है. वहीं पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर जो पहले ही आईपैड में दिया जाता रहा है. इसे अब आईफोन में भी मिलेगा.

Apple Pencil
iPadOS 14 में कंपनी ने स्क्रिबल के लिए एक नया फीचर ऐड किया है। नए अपडेट के बाद यूजर किसी भी टेक्स्ट फील्ड में लिख सकेंगे और वह ऑटोमैटिकली टाइप्ड टेक्स्ट में कन्वर्ट हो जाएगा.

WatchOS 7
यूज़र्स की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें कई नए हेल्थ और फिटनेस ​फीचर्स का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा इसमें वॉच फेस मैनेजमेंट, स्लीप ट्रैकिंग और नए वर्कआउट टाइप्स जैसे फीचर्स भी उपलब्ध होंगे.

macOS Big Sur
इवेंट के पहले दिन ऐपल ने iOS 14, iPadOS 14, WatchOS 7 के साथ-साथ macOS Big Sur को भी पेश किया गया है इस ऑपरेटिंग सिस्टम को  ऐपल के मोस्ट एडवांस्ड कंप्यूटर के लिए पेश किया गया है.
>>macOS Big Sur को Apple ने पूरी तरह से रीडिजाइन किया है. macOS X के बाद से कंपनी ने अपने PC के लिए यह सबसे बड़ा अपडेट पेश किया है.
>>नए macOS Big Sur में Safari ब्राउजर के फीचर को भी अपग्रेड किया गया है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...