Skip to main content

Xiaomi के इस फोन में होगा 120x ज़ूम और 108 मेगापिक्सल कैमरा







Xiaomi का आगामी स्मार्टफोन कोडनेम 'CAS' के साथ आएगा और इसमें 120x ज़ूम सपोर्ट वाला 108-मेगापिक्सल कैमरा होगा। Xiaomi Mi 10 ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है, जो 108-मेगापिक्सल कैमरा स्पोर्ट करता है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह ब्रांड का अकेला 108-मेगापिक्सल कैमरा फोन नहीं है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट सामने आई थी कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी 108-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ एक और स्मार्टफोन बाज़ार में लाने की योजना बना रही है और यह कुछ अन्य दिलचस्प कैमरा फीचर से भी लैस होगा। रिपोर्ट बताती है कि शाओमी इस स्मार्टफोन पर 2020 की शुरुआत से काम कर रहा है। इस आगामी शाओमी स्मार्टफोन के कैमरे के बारे में कुछ लीक भी सामने आए हैं, लेकिन मुख्य स्पेसिफिकेशन अभी भी अज्ञात है।

Xiaomi के दूसरे 108-मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन की रिपोर्ट Xiaomishka पर सामने आई है, जिससे पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम CAS है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस नए स्मार्टफोन की ज़ूम क्षमता बाजार में मौजूद अन्य स्मार्टफोन की तुलना में काफी अधिक होगी और रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियरिंग सैंपल की लीक सुझाव देती है कि यह 120x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इतना ज़ूम एक पेरिस्कोप कैमरा का इस्तेमाल कर प्राप्त किया जा सकता है, जैसा Mi 10 Youth Edition में शामिल होने के लिए भी कहा गया है।

वर्तमान में Samsung Galaxy S20 Ultra में सर्वाधिक ज़ूम सपोर्ट है, जो कि 100x है। सैमसंग इसे 100X Space Zoom कहती है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि आगामी शाओमी फोन 12x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा और 120x ज़ूम का शाओमी विज्ञापन करेगी। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह नया CAS स्मार्टफोन एक अलग सेंसर का उपयोग करेगा, जिसका कोडनेम HM2 होगा।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...