Skip to main content

Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी मी इलेक्ट्रिक टूथब्रश



Xiaomi भारत में टूथब्रश बेचने की तैयारी कर रही है। जी हां, आपने सही पढ़ा। स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट बेचने के लिए नामी शाओमी जल्द ही भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च करने वाली है। यह जानकारी कंपनी के टीज़र से मिली है। बता दें, कंपनी ने 2 महीने पहले भारत में क्राउडफंडिंग प्रोग्राम के तहत Mi Electric Toothbrush T300 भी लॉन्च किया था, इसके बाद ही अब इस नए ब्रश की घोषणा की गई है। शाओमी का मौजूदा टूथब्रश को छूट के साथ लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 1,299 रुपये थी। इस ब्रश में DuPont Tynex StaClean Antimicrobial bristles और magnetic levitation sonic motor जैसे फीचर्स शामिल हैं। मी इलेक्ट्रिक टूथब्रश टी300 में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है।

लेटेस्ट Mi Electric Toothbrush की जानकारी Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक 7 सेकेंड का वीडियो साझा करके दी है। इस वीडियो में हमें टूथब्रश की झलक देखने को मिलती है। इस वीडियो में टूथब्रश की झलक के साथ-साथ “pro cleaning” भी लिखा दिखेगा।




Mi Electric Toothbrush T500 को लाने की तैयारी!

शाओमी ने भारत में फरवरी में Mi Electric Toothbrush T300 लॉन्च किया था, तो ऐसे में लॉन्च होने वाला अगला मॉडल Mijia Sonic Electric Toothbrush T500 हो सकता है, जो Mi Electric Toothbrush T500 के नाम से भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस टूथब्रश का डिज़ाइन मी इलेक्ट्रिक टूथब्रश टी300 जैसा हो सकता है, लेकिन यह नए फीचर्स के लैस होगा जो आपको नया अनुभव प्रदान करेंगे।

Mi Electric Toothbrush T300 और Mijia Sonic Electric Toothbrush T500 का जो सबसे प्रमुख अंतर होगा, वो होगा ऐप इंटिग्रेशन जिसके द्वारा यूज़र्स अपनी ब्रश करने की आदत को सीधे अपने स्मार्टफोन से मॉनिटर कर सकेंगे। यह ऐप रोज़ाना एक ओरल हेल्थ रिपोर्ट प्रदान करेगी।

The Mijia Sonic Electric Toothbrush T500 डॉक के साथ आता है। वहीं, इसके विपरित मी इलेक्ट्रिक टूथब्रथ टी300 डॉक के साथ नहीं आया था और इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया था।

Mijia Sonic Electric Toothbrush T500 की कीमत चीन में CNY 199 (लगभग 2,100 रुपये) है। शाओमी ने भारतीय बाजार के लिए इसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया है।

याद दिला दें, लॉन्च के वक्त मी इलेक्ट्रिक टूथब्रश टी300 की भारत डिस्काउंटेड कीमत कीमत 1,299 रुपये थी। हालांकि इसकी वास्तविक कीमत 1,599 रुपये है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...