Skip to main content

35 साल पुराने Super Mario ने तोड़ा रिकॉर्ड! 85 लाख से ज़्यादा कीमत में बिकी सील्ड कॉपी



Super Mario Bros गेम लॉन्च होने के करीब 35 साल बाद भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है. 1985 में रिलीज़ हुए इस गेम के US वर्जन की एक रेयर सील्ड कॉपी को हेरिटेज नीलामी (Heritage Auctions) में 114,000 डॉलर (करीब 85,72,267 रुपये) में बेचा गया. पिछले साल एक और Super Mario Bros गेम की कॉपी 100,150 डॉलर (करीब 75,30,629 रुपये) में बिकी थी. इस तरह नए ऑक्शन में बिके गेम की कीमत पिछले के मुकाबले करीब 14,000 डॉलर (10.5 लाख रुपये) ज्यादा लगाई गई है.

नीलामी में लगाई गई इस रिकॉर्ड तोड़ बोली के बारे में गेम जर्नलिस्ट क्रिस कोहलर ने लिखा कि उन्होंने पाया कि इस नीलामी में सिंगल गेम की सेल का नया रिकॉर्ड सेट किया गया है. क्रिस कोहलर के मुताबिक ये अब तक का सबसे महंगा गेम है.

दरअसल ये गेम पूरी तरह ओरिजनल पैकिंग में सील्ड और परफेक्ट कंडीशन में है और इसकी ग्रेडिंग 10 में से 9.4 की गई है. शायद यही वजह है कि ये पहले से ज़्यादा कीमत में बिका है. साथ ही ये US रिटेल एडिशन का एक विशेष वर्जन भी है.

ये भी है खासियत
द वर्ज के मुताबिक जैसे-जैसे Nintendo ने अपनी कंपनी को अमेरिका में स्थापित करना शुरू किया, उनकी पैकेजिंग को लगभग लगातार अपडेट किया गया. मारियो के इस सील्ड गेम के बॉक्स में प्लास्टिक के अंदर कार्ड बोर्ड हैंगटैब लगाए गए थे. इसका मतलब है कि ये कॉपी Nintendo के बनाए गए बिल्कुल शुरुआती वेरिएंट्स में से एक है. इसके बाद कंपनी ने गेम को सील करने के लिए स्टिकर्स की जगह रैपर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था.

सभी चीज़ों को देखने के बावजूद क्या इस गेम की कीमत 114,000 डॉलर सही है? हम पूरी तरह से निश्चित नहीं हो सकते हैं, क्योंकि नीलामी विजेता अनाम रहता है. आमतौर पर ये खरीदार बहुत अमीर होते हैं, जो इस तरह से अनाम रहना पसंद करते हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...