Skip to main content

स्मार्टफोन की तरह अब सेट-टॉप बॉक्स भी हुए स्मार्ट, 5,000 रुपये से कम कीमत में हैं उपलब्ध



टेक इंडस्ट्री में ​आए दिन नई तकनीक दस्तक देती है जो कि लोगों को एडवांस बनाती है। जहां पहले लैंडलाइन पर बात की जाती थी, वहीं फिर फीचर फोन ने दस्तक दी और अब फीचर फोन की जगह स्मार्टफोन ले चुके हैं। ऐसे में टीवी भी एलईडी और एलसीडी के बाद अब स्मार्ट बन गया है। यहां तक अब बाजार में साधारण सेट-टॉप बॉक्स की जगह धीरे-धीरे स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स लेने लगे हैं। ये स्मार्ट सेट-टॉप आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहद ही शानदार बनाने में सक्षम हैं। खास बात है कि इनके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इन्हें कम कीमत में घर लाया जा सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 5,000 रुपये सक कम कीमत में उपलब्ध होने वाले स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स के बारे में। 

Airtel Xstreme

Airtel Xstreme यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है और इसकी कीमत 3,999 रुपये है। वहीं अगर आप Airtel Thanks कस्टमर्स हैं तो यह आपको केवल 2,249 रुपये में उपलब्ध होगा। यह स्मार्ट बॉक्स एंड्राइड 9 पर चलता है और इसमें यूजर्स OTT कंटेंट देख सकते हैं। इसमें आपको 5000 से ज्यादा ऐप्स इंस्टॉल करने की सुविधा मिलेगी। इसमें यूजर्स Netflix, Amazon Prime Video और YouTube का आनंद ले सकते हैं। 

Mi Box 4K

Xiaomi Mi Box 4K की कीमत 3,499 रुपये है और यूजर्स को इसमें Google Assistant की सुविधा मिलेगी। यह एंड्राइड टीवी 9.0 को सपोर्ट करता ​है। इसमें इन-बिल्ट Chromecast ​दिया गया है और यूजर्स 4K कंटेंट देख सकते हैं। क्रोमकास्ट की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। इस सेट-टॉप बॉक्स में HDR 10 सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स उपलब्ध है। यह डिवाइस एचडी, फुलएचडी और अल्ट्रा एचडी को सपोर्ट करता है। 

ACT Stream TV 4K

यह भी एक एंड्राइड टीवी बॉक्स है और इसकी कीमत 4,499 रुपये है। इसमें यूजर्स अपने टीवी पर कई OTT प्लेटफॉर्म्स, जैसे कि Netflix, Amazon Prime, Hotstar, Zee5 आदि को एक्सेस कर सकते हैं। ACT Stream TV 4K के साथ कंपनी 100GB अतिरिक्त डाटा भी ऑफर कर रही है, जो कि 31 अगस्त 2020 तक वैलिड होगा। इसके साथ दिए गए रिमोट में YouTube, Google Play Store, Netflix और Live TV के लिए क्विक ए​क्सेस बटन भी दिए गए हैं। 

वैसे तो इस सेट-टॉप बॉक्स को 5,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन फिलहाल यह 3,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है और इसमें साथ ही यूजर्स को 6 महीने के लिए फ्री Binge सर्विस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 6 महीने के लिए Disney+ Hotstar का भी फ्री सब्सक्रिप्श प्राप्त किया जा सकता है। Tata Sky Binge+ में यूजर्स ErosNow, ZEE5, Disney+ Hotstar, Hungama, SunNXT और Amazon Prime Video का मजा ले सकते हैं। 



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...