Skip to main content

Alibaba ने भारत में बंद किया UC Browser और UC News का कारोबार



भारत सरकार ने पिछले दिनों डाटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कुल 59 चाइनीज ऐप्स को भारत में बैन किया था। सरकार के इस फैसल के बाद अब चीन की सबसे बड़ी और लोकप्रिय ई-कॉमर्स कंपनी Alibaba ने भारत से अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी दो लोकप्रिय ऐप्स UC Browser और UC News को कारोबार भारत में पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने Vmate का बिजनेस भी बंद कर दिया है। साथ ही कई भारतीय कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि UCWeb ने भारत में ब्राउजर और न्यूज ऐप के साथ ही शॉर्ट वीडियो ऐप Vmate का भी संचालन किया था। वहीं कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने 15 जुलाई को एक पत्र के जरिए बताया कि भारत में चाइनीज ऐप्स पर बैन लगने के बाद वे अपनी नौकरी खो रहे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार Alibaba ने अपने पे-रोल पर काम करने वाले लगभग 26 भारतीयों को नौकरी से निकाल दिया है और उन्हें ऐप बंद होने का हवाला दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने उन्हें मुआवजा देने का वादा किया है। लेकिन अभी तक इस बारे आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से कोई प्रेस रिलीज या स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है। ऐसे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार Alibaba चीन की एक लोक​प्रिस ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसने भारत में एक महत्वपूर्ण जगह बनाई है। Alibaba ग्रुप के UC Browser के भारत में 130 मिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। भारत में कंपनी के 100 डायरेक्ट कर्मचारी हैं जबकि सैंकड़ों कर्मचारी थर्ड पार्टी के जरिए काम कर रहे हैं।  

Alibaba ने भारत में UCWeb, UC Browser और Vmate के कारोबार को पूरी तरह से बंद कर दिया है और फैसले की जानकारी कंपनी ने अपने कर्मचारी को एक पत्र जारी करके दी है। जिसमें बताया गया है कि भारत में इन सर्विसेज के सभी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ​इन सर्विसेज को स्थायी तौर पर बंद किया गया है या अस्थायी तौर पर।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...