Skip to main content

ग्लोबल टेक कंपनियों Amazon, Google की बढ़ेंगी मुश्किलें, स्थानीय स्टार्टअप को मदद करेगी सरकार



Amazon, Google जैसी कंपनियों को अब भारत में कड़े कानूनों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ग्लोबल टेक कंपनियों के एकाधिकार को कम करने पर काम कर रही है। भारत की लेटेस्ट ई-कॉमर्स पॉलिसी के ड्राफ्ट में कुछ ऐसे प्रावधान हैं जो लोकल स्टार्टअप्स को मदद करती है। सरकार पिछले दो साल से इस नई पॉलिसी पर काम कर रही है। नई पॉलिसी के जरिए केंद्र सरकार भारत में ग्लोबल टेक कंपनियों जैसे Amazon, गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet और Facebook के मार्केट में प्रभाव को कम करती है।

NDTV ने ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया है कि इस ड्राफ्ट के 15 पेज के मुताबिक सरकार ई-कॉमर्स इंडस्ट्री को कॉम्पेटिव बनाने के लिए रेगूलेटर को अपॉइन्ट करने पर विचार कर रही है। यह पॉलिसी के मिनिस्ट्री ऑफर कॉमर्स के प्रमोशनल इंडस्ट्री और इंटरनल ट्रेड डिपार्टमेंट ने तैयार किया है। इस पॉलिसी के ड्राफ्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार ऑनलाइन कंपनियों के सोर्स कोड और एल्गोरिद्म भी मांगेगी। इसकी मदद से सरकार डिजिटल पूर्वाग्रहों को मैनेज करने में मदद मिलेगी।

मंत्रालय ने सभी स्टेकहोल्डर्स से इस पॉलिसी पर अपने विचार भी मांगे हैं। नई पॉलिसी के ड्राफ्ट में कहा गया है कि कुछ प्रमुख कंपनियों की इंफॉर्मेशन पर नियंत्रण करने की प्रवृत्ति है। इसमें यह भी कहा गया है कि यह भारतीय उपभोक्ताओं और लोकल इको सिस्टम के लिए अच्छा है कि इसमें बहुत सारे सर्विस प्रोवाइडर हैं। लेकिन नेटवर्क और डिजिटल प्रभाव के चलते कुछ प्रमुख कंपनियों की मार्केट में एकाधिकार है और वह इसका दुरुपयोग करते हैं।

इसके साथ ही नई ड्राफ्ट पॉलिसी में यह भी कहा गया है कि ई-कॉमर्स कंपनियों को ग्राहकों को सेल की डिलेट के साथ, उनका फोन नंबरस कस्टमर कंप्लेट कॉन्टेक्ट, ईमेल और पता भी मुहैया करवाना होगा। इसके साथ ही आयात किए गए सामने पर जिस देश से आ रहा है उसका नाम साफ साफ बताया होगा। इसके साथ ही देश में काम कर रही विदेशी स्ट्रीमिंग कंपनियों को पेमेंट के लिए आवश्यक रूप से औपचारिक और रेगूलेटेड पेमेंट चैनल का इस्तेमाल करना होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...