Skip to main content

अब Amazon Prime यूज़र भी इस्तेमाल कर पाएंगे Netflix का ये ज़रूरी फीचर! ये है तरीका



अमेज़न ने प्राइम अपने (Amazon Prime Video)वीडियो में नया फीचर ‘user profile’ लॉन्च कर दिया है. इस फीचर को ग्लोबली पेश किया गया है, जिससे यूज़र नेटफ्लिक्स (Netflix) की तरह अब प्राइम वीडियो में भी अलग-अलग प्रोफाइल बना सकेंगे. यानी कि अगर अगर आपके पास भी अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन है तो आप अपने घर वालों की अलग-अलग प्रोफाइल बना सकते हैं, साथ ही Kids की प्रोफाइल भी बना सकते हैं. यूज़र प्रोफाइल ऐसे समय में बहुत काम आएगी जब प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन शेयर करते हैं.  इससे हर यूज़र की अपने नाम की प्रोफाइल होगी, तो प्राइम पर फिल्में, रिकमेन्डेशन देखने में कोई कंफ्युजन लहीं होगी.

अमेज़न प्राइम वीडियो टोटल 6 यूज़र प्रोफाइल को सपोर्ट करता है, जिसमें से एक डिफॉल्ट, इंडिविजुअल  और किड्स शामिल है. किड्स प्रोफाइल 12 साल और उससे कम उम्र के लिए कंटेंट उपलब्ध कराए जाएंगे. इसमें पेरेंट्स के पास एडल्ट कंटेंट का कंट्रोल भी रहता है.

अमेज़न प्राइम वीडियो प्रोफाइल एंड्रॉयड और iOS ऐप्स, फायर टैबलेट और फायर TV प्राइम वीडियो ऐप जैसी सभी प्लैटफॉर्म के लिए पेश किया गया है.

ऐसे बनाएं अपनी प्रोफाइल
>>ऐप में प्राइम वीडियो प्रोफाइल को प्रोफाइल पिकर सेक्शन में जाकर बनाया जा सकेगा. इसमें यूज़र प्रोफाइल को मैनेज और डिलीट भी कर सकते हैं.

>>एंड्रायड और iOS ऐप में आपको नीचे की ओर बार में ‘My Stuff’ सेक्शन मिलेगा. इसमें यूज़र को ‘+’ का साइन मिलेगा, इसपर टैप करके नई प्रोफाइल बनाई जा सकती है.

>>Fire TV ऐप में प्राइम वीडियो खोलने पर यूज़र को प्रोफाइल पेज का ऑप्शन है. यहां पर भी यूज़र को ‘+’ के साइन पर टैप करना होगा, जिसके बाद नई प्रोफाइल क्रिएट किया जा सकेगा.

क्या है Amazon Prime?
Amazon का Prime सर्विस एक पेड सर्विस है, जिसके लिए ग्राहकों को एक साल के सब्सक्रिप्शन के लिए 999 रुपये देने पड़ते है. कंपनी Amazon prime के लिए 30 दिन के लिए फ्री ट्रायल देती है. प्राइम मेंबर को बहुत सारे फायदे मिलते है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...