Skip to main content

Asus ROG Phone 3 भारत में आज होगा लॉन्च, 16GB रैम के साथ मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स



आसुस आज (22 जुलाई) अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Asus ROG Phone 3 लॉन्च करने के लिए तैयार है. ये फोन भारत में इसके डेब्यू के तौर पर पेश किया जाएगा, और ये पावर पैक गेमिंग फोन होगा. कंपनी ने कंफर्म किया है कि आने वाला फोन फ्लिपकार्ट (Flipkart) एक्सक्लूसिव होगा. हालांकि ये कब से उपलब्ध होगा, इस बात की कोई जानकारी नहीं है. ROG Phone 3 लॉन्च का इवेंट वर्चुअल होगा, जिसकी शुरुआत रात 8:15 पर होगी. फोन की लाइव स्ट्रीमिंग आसुस इंडिया के ऑफिशियल  यूट्यूब पर पेज पर लाइव होगी.

इस फोन को लेकर कई रिपोर्ट्स आ चुकी हैं. लीक रिपोर्ट के मुताबिक ROG Phone 3 में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 30W के फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आएगी. फोन में 12GB या 16GB रैम दी जा सकती है, और इंटरनल स्टोरेज के तौर पर इसमें 512GB की स्टोरेज होने की उम्मीद है.

ROG Phone 3 में 6.59 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन की स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जाएगा. कैमरे की बात करें तो ROG Phone 3 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा.


डिज़ाइन की बात करें तो फोन की कुछ फोटो लीक हुईं हैं, जिससे पता चल रहा है कि फोन के ऊपर और बॉटम में बेज़ेल्स मिलेंगे. फोन में पंच होल और पॉप-अप कैमरा नहीं दिया जाएगा. देखने में ये फोन पिछले साल लॉन्च हुए ROG Phone 2 की तरह लग रहा है, बस आने वाले फोन में पहले से क्लियर डिज़ाइन होने की उम्मीद है. ROG का लोगो रियर पैनल पर दिया गया है, जैसा कि कंपनी के पिछले फोन ROG Phone और ROG Phone 2 ने दिया था.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...