Skip to main content

कोरोना के कारण लगातार दो बार बढ़ सकती हैं रिचार्ज प्लान की कीमतें



कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री को करारा झटका लगा है। इसके परिणामस्वरूप आने वाले 12 से 18 महीनों में रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ सकती है। इसके अलावा रिचार्ज प्लान के साथ मिलने वाली सेवाओं में भी कटौती की जा सकती है। वहीं, इमर्जिंग मार्केट्स टेक्नॉलजी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एंड टेलिकम्युनिकेशंस के लीडर प्रशांत सिंघल ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि कंपनियां अगले छह महीने में अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों ने अभी तक रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक एलान नहीं किया है।

12 से 18 महीनों में बढ़ सकती हैं रिचार्ज प्लान की कीमत

प्रशांत सिंघल ने कहा है कि इस समय अधिकतर उपभोक्ता किफायती रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाना समझदारी नहीं है। लेकिन जिस तरह टेलीकॉम कंपनियां कोरोना की मार झेल रही हैं, उससे लगता है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में दो बार टैरिफ प्लान महंगे हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि अगर आने वाले समय में भी इस ही तरह की स्थिति बनी रही, तो अगले छह महीनों में कंपनियां टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ा सकती हैं।

ARPU में हो सकती है वृद्धि

प्रशांत सिंघल का कहना है कि आने वाले दो से तीन वर्षों में टेलीकॉम कंपनियों के ARPU में 60 फीसदी से लेकर 80 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है, लेकिन यह तभी मुमकिन है, जब टैरिफ प्लान महंगे होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिनमें दावा किया गया था कि आने वाले समय में टैरिफ प्लान पांच फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक टैरिफ प्लान की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन अगर पांच फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो आपको जियो से लेकर एयरटेल तक के प्लान के लिए इतना चार्ज देना होगा...

जियो का 149 रुपये वाला प्लान 

अगर जियो के इस प्लान में पांच फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 156 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 7.45 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो आपको इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा, जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 एफयूपी मिनट, 100 एसएमएस, प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन और 24 दिनों की वैधता मिलेगी।

एयरटेल का 219 रुपये वाला प्लान  

यदि एयरटेल के इस प्लान में पांच फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो इसकी कीमत 229 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए 10.95 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को 1 जीबी डाटा, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एप्स और 28 दिनों की समय सीमा मिलेगी।

2019 में रिचार्ज प्लान हुए थे महंगे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने दिसंबर की शुरुआत में ही डाटा प्लांस की कीमत में बढ़ोतरी की थी। हालांकि, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कंपनियों ने कई ऑफर्स के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...