Skip to main content

डाटा संग्रह के लिए नियामक का प्रस्ताव, निजी जानकारी का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी कंपनियां



कुछ कंपनियां भारतीय नागरिकों के गैर निजी डाटा का अपने व्यावसाय के लिए इस्तेमाल करती हैं। इस दौरान यह कंपनियां उनकी निजता का ख्याल रखते हुए उनके नाम हटाकर किसी अन्य नाम से उनका डाटा इस्तेमाल करती हैं। इसे देखते हुए सरकार द्वारा एक विशेष समिति ने अपनी एक रिपोर्ट में डाटा व्यवसाय के लिए केंद्रीकृत नियमों के लिए डाटा नियामक की जरूरत बताई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि डाटा नियामक की स्थापना कर कंपनियों को गैर निजी डाटा संग्रह करने के तरीकों को सार्वजनिक करने को कहना चाहिए। इनमें फेसबुक, गूगल, अमेजन, उबेर टेक्नोलॉजी और एल्फाबेट जैसी कंपनियां शामिल हैं। पैनल में शामिल आठ लोगों ने 72 पन्नों की रिपोर्ट में कहा कि सभी हितधारकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह नियमों का पालन करें और सही इस्तेमाल के लिए ही डेटा प्रदान करें।   
रिपोर्ट में नियामक को कानूनी रूप से शक्ति संपन्न बनाने की सिफारिश की गई है। ताकि उसकी निगरानी की जा सके। जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपा जाना है। बता दें कि पैनल के मुताबिक डाटा संग्रह करने वाली कंपनियों को डाटा व्यवसायी के तौर पर भारत में पंजीकरण करना होगा। यही नहीं इन कंपनियों को सरकारी एजेंसियों को भी बताना होगा कि वह किस तरह का डाटा संग्रह करती हैं और उसका किस तरह से उपयोग करती हैं। 

मालू्म हो कि दुनियाभर के देश अपनी सीमाओं के भीतर डाटा सुरक्षा को मजबूत करते हैं। वहीं भारत भी अपनी बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था को नियंत्रण करने वाली नीतियों का मसौदा तैयार करने और उन्हें सुद्दढ़ करने के लिए आगे बढ़ रहा है। वहीं पहले से ही व्यक्तिगत डाटा को नियंत्रित करने के लिए एक बिल है। पैनल ने इस रिपोर्ट में कानून के माध्यम से गैर व्यक्तिगत डाटा नियामक को भी जोड़ने की सिफारिश की गई है। 

गैर व्यक्तिगत डेटा से तात्पर्य उस सूचना से है जिसमें कोई विवरण शामिल नहीं है। जैसे कि नाम, आयु या पता जो किसी व्यक्ति की पहचान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इसके बाद कई कंपनियां मनमानी नहीं कर पाएंगी। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...