Skip to main content

अब फोन के फास्ट चार्जर पर अटैक, पिघल जाएगा फोन और होगा ब्लास्ट



स्मार्टफोन्स में कई तरह के हैकिंग अटैक्स होने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन एक खास तरह का अटैक फास्ट चार्जर्स पर भी किया जा सकता है। चाइनीज सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स ने कहा है कि फास्ट चार्जर्स के फर्मवेयर से छेड़छाड़ करने के बाद कनेक्टेड डिवाइस के सिस्टम को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। चार्जर से लगे फोन के कंपोनेंट्स पिघलने से लेकर उसमें आग तक लग सकती है।

सामने आई अटैक टेक्निक का नाम BadPower रखा गया है और इसके बारे में पिछले सप्ताह Xuanwu Lab की रिपोर्ट में जानकारी मिली है। यह लैब चाइनीज टेक कंपनी Tencent की रिसर्च यूनिट है। रिसर्चर्स की मानें तो BadPower अटैक फास्ट चार्जर के फर्मवेयर को करप्ट कर देता है। बता दें, फास्ट चार्जर की मदद से चार्जिंग टाइम काफी कम किया जा सकता है और फोन जल्दी चार्ज हो जाते हैं।

ऐसे काम करते हैं चार्जर
फास्ट चार्जर दिखने में बेशक सामान्य चार्जर जैसे ही हों लेकिन स्पेशल फर्मवेयर पर काम करते हैं। यह फर्मवेयर कनेक्टेड डिवाइस को समझता है और उसी हिसाब से चार्जिंग स्पीड तय होती है। अगर फास्ट चार्जिंग फीचर फोन में सपोर्टेड नहीं है तो चार्जर स्टैंडर्ड 5V ही डिलीवर करता है लेकिन अगर डिवाइस बड़े चार्जिंग इनपुट्स हैंडल कर सकता है, तो फास्ट चार्जर 12V, 20V और इससे ज्यादा फास्ट चार्जिंग के लिए भेज सकता है।

यह है अटैक का तरीका
BadPower टेक्निक से मौजूदा चार्जर के डिफॉल्ट चार्जिंग पैरामीटर्स में बदलाव कर दिया जाता है। इसका मतलब है कि चार्जर जरूरत से ज्यादा पावर भेजने लगता है और इसका मतलब है कि डिवाइस पिघल सकता है, उसमें आग लग सकती है और ब्लास्ट भी हो सकता है। ऐसे अटैक का पता नहीं लगाया जा सकता और यह बेहद खतरनाक है। रिसर्चर्स ने जांच में पाया कि 35 पॉप्युलर चार्जर्स में से 18 में अटैक किया जा सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...