Skip to main content

अब पाकिस्तान ने लगाया इस ऐप पर बैन! देश में बंद करने की ये थी वजह...



पाकिस्तान (Pakistan) ने पॉप्युलर ऑनलाइन बैटल रॉयल गेम, प्लेयर यूएनडॉग्स बैटलग्राउंड (PUBG) पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह गेम PUBG के नाम से सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. पाकिस्तान सरकार को काफी लंबे समय से इस गेम को लेकर शिकायत मिल रही थी. पाकिस्तान की टेलीकम्यूनिकेशन रेग्यूलेटरी बॉडी (PTA) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह बच्चे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. यह एक तरह से नशे की लत की तरह है. शिकायतों के बाद देश ने अस्थायी रूप से इस गेम पर प्रतिबंध लगा दिया है.

पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, "PTA को PUBG के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं जिसमें कहा गया है कि यह गेम नशे की लत, समय की बर्बादी और बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है." दूरसंचार प्राधिकरण ने दावा किया कि संबंधित लोगों की कई शिकायतें मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में भी PUBG की वजह से आत्महत्या के मामले बढ़ने की शिकायत आने लगी थी.

कोर्ट तक पहुंचा मामला



पीटीए ने एक बयान में कहा, "लाहौर उहाई कोर्ट ने भी पीटीए को निर्देश दिया है कि वह इस मामले पर गौर करे और शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के बाद इस मामले पर फैसला ले. इस संबंध में अगली सुनवाई 9 जुलाई 2020 को की जाएगी." दरअसल बीते 24 जून को 16 साल के एक पाकिस्तानी बच्चे ने PUBG का टास्क पूरा न करने की वजह से आत्महत्या कर ली थी.



भारत में बंद 59 चीनी ऐप के बाद PUBG पर भी सवाल

सरकार ने लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप (Chinese Apps Banned-in India) पर प्रतिबंध लगा दिया है. भारत सरकार की तरफ से 59 चीनी ऐप बंद करने के बाद सोशल मीडिया पर PUBG गेम को बंद करने की भी मांग की जा रही थी.


चाइना का नहीं है PUBG गेम

PUBG चीनी नहीं साउथ कोरियाई ऑनलाइन वीडियो गेम है. इसे ब्लूव्हेल की सहायक कंपनी बैटलग्राउंड ने बनाया है. इस गेम को शुरुआत में Brendan ने बनाया था, जो कि 2000 की जापानी फिल्म Battle Royal से प्रभावित था. शुरुआत में चीन की सरकार ने इस गेम को चीन में खेलने से भी मना कर दिया था, लेकिन बाद में एक पॉपुलर वीडियो गेम पब्लिशर टेंसेंट के ज़रिए इसे चीन में पेश किया गया.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...