Skip to main content

एयरटेल और एरिक्सन के बीच हुई पार्टनरशिप, यूजर्स को होगा ये फायदा



टेलीकाम सेक्टर की प्रमुख कंपनी भारती एअरटेल ने पैन इंडिया मैनेज्ड सर्विसेज के लिए स्वीडिश गियर मेकर एरिक्सन के साथ अपनी साझेदारी को रिन्यू किया है। इस पार्टनरशिप की जानकारी दोनों कम्पनियों ने एक साझा बयान जारी कर दी है। एयरटेल और एरिक्सन के बीच तीन साल का करार हुआ है, जिसके तहत एअरटेल इस साल एरिक्सन आपरेशन इंजन लॉन्च करेगा।

इस साझेदारी में नेशन वाइड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सर्विसेज, नेटवर्क और आईटी आटोमेशन शामिल हैं, जो एअरटेल इंडिया के मोबाइल आपरेशंस में मददगार साबित होंगे। एरिक्सन ने कहा है कि वह भारत में एअरटेल नेटवर्क आपरेशंस सेंटर और फील्ड मेंटेंनेंस का काम भी देखेगा। इससे एअरटेल को देश भर में अपना नेटवर्क बेहतर करने में मदद मिलेगी। जिससे एयरटेल यूजर्स को बेहतर सिग्नल, कॉलिंग और डाटा स्पीड मिलेगी। एअरटेल और एरिक्सन की लम्बी अवधि की साझेदारी में 2जी, 3जी, 4जी प्रोविजन और सबसे ताजातरीन 5जी लाइव ट्रायल शामिल रहे हैं।

Airtel कस्टमर्स को मात्र 1500 रुपये में मिलेगा Xstream Box

Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबेंड यूजर्स को Airtel Thanks ऐप पर Xstream Box ऑफर के बारे में नोटिफिकेशन मिल रहा है। इस ऑफर के तहत यूजर्स Xstream Box  को 1,500 रुपये में घर ला सकते हैं। यह रिफंडेबल अमाउंट हो जो कि Airtel ब्रॉडबेंड बंद करने पर यूजर्स को वापस मिल जाएगा और एयरटेल अपना सेटटॉप बॉक्स ले जाएगी। इसके साथ ही आप केवल सेटटॉप बॉक्स को भी रिटर्न कर 1500 रुपये वापस ले सकते हैं। एयरटेल के इस ऑफर को सबसे पहले DreamDTH ने रिपोर्ट स्पॉट किया है। 


एयरटेल के कस्टमर को नए ऑफर के लिए 1,951 रुपये का पेमेंट करना होगा, जिसमें Xstream Box का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट के साथ एक महीने का 129 चैनल के पैसे देने होंगे। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को पहले तीन महीने के लिए Zee5 का सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर कर रही है। इससे पहले एयरटेल ने मई महीने में वन एयरटेल प्लान सब्सक्राइबर्स के लिए कॉम्पीमेंट्री ऑफर पेश किया था जिसमें ग्राहकों को 1500 रुपये में Xstream Box ऑफर कर रही है। एयरटेल का यह ऑफर 899 रुपये और 1,349 रुपये वाले प्लान के साथ उपलब्ध था।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...