Skip to main content

BSNL ने बंद कर दिया ये फ्री कॉलिंग वाला सस्ता प्लान! यूज़र्स को मिलेंगे 25 रुपये...



भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने शुक्रवार को अपना एक शानदार प्लान बंद कर दिया है. राजस्थान सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 149 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान बंद कर दिया है, जिसमें ग्राहकों  को 100 मिनट फ्री कॉलिंग (free calling) मिलती थी. 149 रुपये वाला ये पोस्टपेड प्लान कंपनी के 10 बेस्ट टॉप पोस्टपेड प्लान में से एक था, जिसे कई सर्किल में पेश किया जाता था. BSNL के 149 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहकों को 500MB डेटा दिया जाता था, जिसके साथ उन्हें STD और LOCAL कॉल के लिए 100 मिनट फ्री कॉलिंग का फायदा भी दिया जा रहा था. फ्री कॉल मिनट खत्म होने के बाद यूज़र को 1 पैसा प्रति मिनट का चार्ज देना पड़ता था.

इसके अलावा 149 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को 500MB डेटा खत्म होने के बाद 40Kbps स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलता था. बीएसएनएल के इस प्लान में हर महीने 100 SMS भी ऑफर किए जाते थे. i149 रुपये वाले प्लान के बंद होने के बाद अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी के पास कुल 9 पोस्टपेड प्लान हैं. इसमें सबसे कम दाम वाले बीएसएनएल प्लान की कीमत 99 रुपये है जबकि टॉप-टियर प्लान की कीमत 1,525 रुपये है.

ध्यान देने वाली बात ये है कि बीएसएनएल का 149 रुपये वाला प्लान 8 सर्किल में उपलब्ध कराया जाता है. वहीं इससे ज़्यादा कीमत वाले प्लान 225 रुपये से 1,525 रुपये के बीच है. इन सभी प्लान में मुफ्त कॉल और डेटा मिलता है.

मिल रहा है 25 रुपये का डिस्काउंट
BSNL राजस्थान सर्किल ने बताया कि अगर यूज़र 149 रुपये वाला प्लान इस्तेमाल कर रहा है तो वह ज़्यादा कीमत वाले प्लान में माइग्रेट कर सकता है, जिसके लिए उसे 25 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. ये डिस्काउंट 3 महीने के लिए होगा, जिसकी वैलिडिटी 28 सितंबर को खत्म होगी.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...