Skip to main content

Facebook लाएगा लाइसेंसिंग म्यूजिक वीडियो, YouTube को मिलेगी जोरदार टक्कर



सोशल मीडया प्लेटफॉर्म Facebook जल्द ऑफिशियल लाइसेंस म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने जा रहा है। Facebook अपने म्यूजिक वीडियो की शुरुआत अगले माह अमेरिका से करेगा। Facebook के म्यूजिक वीडियो की सीधी टक्कर Gooogle ओन्ड वीडियो प्लेटफॉर्म Youtube से मानी जा रही है। दरअसल Facebook की तरफ से एक आर्टिस्ट को मेल भेजकर Facebook के म्यूजिक वीडियो से जुड़ने की अपील की गई। यहीं से Facebook के म्यूजिक वीडियो का खुलासा हुआ। साथ ही मालूम चला कि आर्टिस्ट एक अगस्त तक पेज की सेटिंग में ऐड म्यूजिक ऑप्शन में जाकर अपने म्यूजिक वीडियो को ऐड कर सकेंगे।

Facebook ऑटोमेटिकली तरीके से आर्टिस्ट के पेज को तैयार कर देगी। ऐसे में आर्टिस्ट को मैन्युअली तौर पर वीडियो अपडेट फिर लिंक पेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी। फेसबुक की तरफ से Facebook Watch और a new music video destination के जरिए आर्टिस्ट के पेज को कंट्रोल किया जाएगा। इस तरह आर्टिस्ट फेसबुक म्यूजिक वीडियो प्लेटफॉर्म पर खुद से म्यूजिक वीडियो पोस्ट करने की इजाजत दे देगा। इसके बाद एक बार वीडियो इेबल्ड होने पर आर्टिस्ट के पास वीडियो को एडिट या रिमूव करन का ऑप्शन मिल जाएगा।

इतना ही नहीं Facebook के म्यूजिक वीडियो में पोस्ट के ऑटो जनरेट करने का ऑप्शन होगा। मतलब वीडियो के टाइटल, डिस्क्रिप्शन, टैग और Thumbnails ऑटो मोड में क्रिएट हो जाएंगे। Facebook के म्यूजिक वीडियो में विस्तार करने से Youtube को बड़ी टक्कर मिलेगी। मौजूदा वक्त में Youtube के करीब 2 बिलियन यूजर हैं। इसका 15 फीसदी ट्रैफिक अमेरिका से आता है। स्ट्रीमिंग सर्विस ने साल 2019 में म्यूजिक इंडस्ट्री को 3 बिलियन दिए हैं। Youtube ने साल 2019 में करीब 15 बिलियन डॉलर जनरेट किए। इसे रेवेन्यू में 10 फीसदी योगदान  Google का था। Google के मुताबिक Youtube के प्रीमियम सब्सक्राइबर करीब 20 मिलियन हैं। साथ ही Youtube टीवी सर्विस के करीब 2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं दूसरी तरफ Facebook के ग्लोबली मंथली एक्टिव यूजर 2.60 बिलियन हैं, जबकि Instagram के एक बिलियन यूजर हैं। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...