Skip to main content

पूरी तरह बदल जाएगा आपका Gmail, जानें कैसा होगा नया लुक



Google ने Gmail को मेल तक ही न सीमित रखने का फैसला किया है। कंपनी ने अब Gmail सर्विस के विस्तार का ऐसान किया है, जिसे इसे ज्यादा प्रोडक्टिविट वर्कप्लेस बनाया जा सके। इसके चलते कंपनी ने Gmail की डिजाइन में बदलाव का निर्णय लिया है। ऐसे में Gmail की यूजर स्क्रीन के नीचे साइड अब चार टैब Mail, Chat, Meet for video और Rooms दिखेंगे। Gmail का नया वर्जन शुरुआत में G Suite के चुनिंदा कस्टमर के इस्तेमाल के लिए होगा। हालांकि इस साल के अंत तक कंपनी सभी G suite कस्टमर को Gmail का नया वर्जन उपलब्ध करा देगी।

Gmail के Rooms बिल्कुल Slack rooms की तरह होंगे, जहां लोग रियल टाइम पर समान टीम के साथ साझेदारी में एक साथ काम कर सकेंगे। CNET की रिपोर्ट के मुताबिक, नए Gmail के नए वर्जन में लोग बिना टैब स्विच किए चैट कर सकेंगे, फाइल को स्वैप कर पाएंगे। साथ ही Google Docs को एडिट कर सकेंगे। Google के G-Suite डिविजन फॉर प्रोडक्टिविटी ऐप के हेड Javier Soltero ने कहा कि Gmail के नए वर्जन में लोग कलेक्टिव तरीके से काम कर पाएंगे।

बता दें कि कोरोना वायरस के दौरान Google के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Google Meet के यूजर्स में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। Google के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि हाल के दिनों में रोजाना 3 मिलियन नए यूजर्स जुड़ रहे हैं और रोजाना करीब 100 मिलियन लोग मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। Google Play Store पर ग्लोबली वीडियो मीट की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वहीं Gmail के मौजूदा वक्त में करीब 1 बिलियन यूजर हैं। Gmail के iOS वर्जन में पिछले कुछ माह में नए फीचर जोड़े गए हैं। साथ ही, इसमें Siri का सपोर्ट भी मिलता है, जो ई-मेल भेजने में काफी मदद करती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...