Skip to main content

Google for India 2020: डिजिटल भारत के लिए गूगल करेगा 75,000 करोड़ का निवेश



गूगल के छठे गूगल फॉर इंडिया इवेंट 2020 पहली बार वर्चुअली आयोजित हुआ। इवेंट की शुरुआत गूगल इंडिया के हेड संजय गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि गूगल भारत में इतना स्मार्ट हो गया है कि मौसम के बारे में 24 घंटे पहले सटीक भविष्यवाणी कर सकता है। संजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना को लेकर दो अरब से अधिक सर्च हुए हैं जिसका जवाब गूगल ने दिया है।
गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए गूगल अगले 5-10 सालों में 75,000  करोड़ रुपये का निवेश करने वाला है। गूगल का यह निवेश इक्विटी इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम इंडस्ट्री में होगा। गूगल ने सीबीएसई के साथ साझेदारी की घोषणा की, इसके तहत ई-लर्निंग का विस्तार किया जाएगा और देश के 22 हजार स्कूलों के 10 लाख शिक्षकों को ई-क्लास के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि भारत के ग्रामीण इलाकों में लोगों को डिजिटल बनाने के लिए इंटरनेट साथीज का इस्तेमाल हो रहा है। पिचाई ने बताया कि महज दो सप्ताह में गूगल पे के जरिए पीएमकेयर्स फंड में 120 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। पिचाई ने बताया कि भारत में 26 मिलियन छोटे और मध्यम बिजनेस गूगल पर सर्च करने योग्य हैं।

Our focus is on ensuring that more Indians are able to use the Internet to learn, grow and succeed 💪🏻@caesars talks about this vision coming to life with the help of Indian hardware manufacturers and @Android, at #GoogleForIndia ➡️ https://t.co/91wWrg5Vom#G4IN pic.twitter.com/RQ2I3sTAE0


संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर ने इवेंट में कहा कि भारत में एप डेवलपमेंट का मार्केट बहुत आगे जाना वाला है। उन्होंने कहा कि भारत में एप डाउनलोड बहुत होते हैं लेकिन अब एप अपलोड करने का वक्त है।


गूगल पेमेंट और नेक्सट बिलियन यूजर के वाइस प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने बताया कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा एंड्रॉयड डिवाइस मैन्युफैक्चर है। उन्होंने बताया कि Google My Business के यूजर्स की संख्या 26 मिलियन से अधिक हो गई है, जबकि Google Pay for Business पर तीन मिलियन से अधिक व्यापारियों ने रजिस्टर्ड किया है.और अधिक लोगों को देखा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रसार भारती के साथ पार्टनरशिप में एडुटेनमेंट सीरीज का प्रसारण होने वाला है।

इवेंट में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गूगल की भारत को डिजिटल सक्षम बनाने के प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि डिजिटल भारत के रास्ते में आने वाली बाधाओं को खत्म करेगा। श्रेष्ठ भारत के लिए हमें स्टार्टअप, स्टैंडअप और डिजिटल आदि रास्तों को चुना है और हम इसमें कामयाब होंगे। उन्होंने सीबीएसई के 10 लाख शिक्षकों को फ्री में ट्रेनिंग देने की गूगल की योजना की तारीफ की।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.



Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...