Skip to main content

Google Maps में आने वाला है बड़ा अपडेट, मोबाइल पर ही मिल जाएगी रेड लाइट की जानकारी



इस स्मार्टफोन की हाईटेक दुनिया में शायद ही कोई किसी से रास्ता पूछता होगा। आजकल सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है और सभी स्मार्टफोन में मैपिंग एप है। यदि आपके पास एंड्रॉयड फोन होगा तो उसमें गूगल मैप्स होगा और एपल का आईफोन होगा तो उसमें भी आपको एपल मैप्स मिलेगा। 

लोगों की जरूरतों को देखते हुए गूगल और एपल जैसी कंपनियां अपने मैपिंग एप को लगातार अपडेट कर रही हैं और लोगों की जरूरत के मुताबिक फीचर्स जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में अब गूगल मैप्स में बड़ा फीचर आने वाला है। गूगल मैप्स अब लोगों को ट्रैफिक सिग्नल के बारे में भी जानकारी देगा।

ये भी पढ़ें: Google ने अपने प्लेटफॉर्म से हटाए 11 मोबाइल एप, यूजर्स को लगा रहे थे चूना दूसरे शब्दों में कहें तो जिस तरह गूगल आपको मौजूद समय में ट्रैफिक जाम के बारे में बताता है, उसी तरह जल्द ही आपको ट्रैफिक सिग्नल रेड है या ग्रीन इस बारे में भी जानकारी देगा। गूगल मैप्स में इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। टेस्टिंग पूरा होने के बाद इसे ग्लोबली जारी कर दिया जाएगा।

गूगल मैप्स में ट्रैफिक सिग्नल अपडेट आने के बाद आपको ट्रैफिक लाइट का आइकन गूगल मैप में नजर आएगा। आइकन में आपको ट्रैफिक लाइट का कलर भी दिखेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप पहले ही आसपास के रास्ते के बारे में पता कर पाएंगे कि कहां फिलहाल रेड सिग्नल है और कहां ग्रीन। गौरतलब है कि एपल इस फीचर को पहले ही iOS 13 अपडेट के साथ जारी कर चुका है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...