Skip to main content

Google का नया Trash फीचर, डिलीट कॉन्टैक्ट को दोबारा कर पाएंगे रिकवर



Google जल्द एक नया फीचर Trash लेकर आएगा, जिससे डिलीट कॉन्टैक्ट को दोबारा से हासिल किया जा सकेगा। मतलब अगर आप Google Contacts का उपयोग करते हैं, और गलती से कॉन्टैक्ट डिलीट कर दिया है, तो इसे 30 दिनों के भीतर तक दोबारा हासिल किया जा सकेगा। यह बिल्कुल रिसाइकिल बिन की तरह होगा, जहां डिलीट किए गए फोटो और वीडियो स्टोर हो जाते हैं, जिन्हें एक तय समय के भीतर दोबारा रिस्टोर किया जा सकता है। वैसे तो यह फीचर सिर्फ Google Contacts की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लेकिन इसके बाद भी ऐप पर डिलीट कॉन्टैक्ट को भी रिकवर किया जा सकेगा।

Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक Google का नया Trash फीचर अगले कुछ सप्ताह में सभी G Suite ग्राहकों और पर्सनल गूगल अकाउंट्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। Google ने कहा कि यह फीचर मोबाइल डिवाइस के लिए Google Contacts ऐप में अभी उपलब्ध नही है। हालांकि जल्द Google Contacts को ऐप वर्जन के लिए भी पेश किया जा सकता है। Google Contacts साइट पर Other contacts के नीचे Trash फीचर मिलेगा। बता दें कि Google Trash में डिलीट मैजेस की डेट और तारीख दर्ज होगी। साथ ही कॉन्टैक्ट या फिर वेबसाइट से डिलीट हुआ है। इस बारे में पता लगाया जा सकेगा। इसके अलावा अगर आप कॉन्टैक्ट को दोबारा स्टोर नहीं करना चाहते हैं, तो कॉन्टैक्ट Delete Forever का ऑप्शन चुन सकते हैं। वहीं कॉन्टैक्ट रिकवर करने के लिए Recover दिया जाएगा, जिसका चुनाव करके कॉन्टैक्ट को दोबारा हासिल किया जा सकता है।

फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद Google पर सिंक्रोनाइज्ड किया जा सकता है। मतलब अगर आपने अपना Gmail login किया है और उसमें सिंक्रोनाइज्ड ऑप्शन का चुनाव कर लिया है, तो आपको कॉन्टैक्ट Google पर अलग से अपडेट नहीं करना होगा। यूजर्स के कॉन्टैक्ट गूगल पर खुद-ब-खुद अपडेट हो जाएंगे। साथ सिम या फोन चेंज होने पर कॉन्टैक्ट के खोने का भी डर नही होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...