Skip to main content

Google का नया फीचर, यूजर्स को मिलेगी इमेज की डिटेल जानकारी



सर्च इंजन प्लेटफॉर्म Google ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। इससे अब Google पर इमेज सर्च करने के साथ ही उससे जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। Google की तरफ से नॉलेज ग्रॉफ के तौर पर इमेज की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। । हालांकि शुरुआत में यह सर्च फीचर कुछ चुनिंदा लोगों, स्थान और प्रोडक्ट तक सीमित रहेगा। हालांकि बाद में Google की तरफ से इमेज की फैक्ट डिटेल मुहैया कराई जाएगी। जिसका विस्तार जल्द कई भाषाओं और अलग-अलग रीजन के लोगों तक होगा। Google के इस नए फीचर की शुरुआत अमेरिका से की गई है। लेकिन जल्द ही इसे दुनिया के बाकी देशों में लागू किया जाएगा। 

बता दें कि Google पर लाखों की तादात में इमेज मौजूद हैं। ऐसे में उनके बारे में डिटेल हासिल करने में काफी वक्त की बर्बादी होती है। Google के नए फीचर्स का फायदा यह होगा कि फेक न्यूज पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। बता दें कि इंटरनेट के इस दौर में ऑनलाइन फर्जीवाड़ा काफी बढ़ गया है। इस फर्जीवाडे को अंजाम देने के लिए कई बार एडिटेड इमेज का सहारा लिया जाता है। ऐसे में सर्च इंजन Google की यह नई पहल ऑनलाइन फर्जीवाडे को रोकने में काफी कारगर साबित हो सकती है। Google के नए फीचर में फोटो की लेबलिंग की जाएगी। यह लेबल इमेज और वीडियो के वेब पेज के नीचे दिखेगा। 

Calif बेस्ड कंपनी The Mountain View इस फैक्ट चेक लेबल का इस्तेमाल कई सालों से मेन सर्च रिजल्ट में करती रही है। साथ ही वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube के सर्च रिजल्ट में भी इसका उपयोग किया जाता रहा है। Google के प्रोडक्ट मैनेजर Harris Cohen के मुताबिक दुनियाभर में फोटो और वीडियो जानकारी का अहम स्रोत हैं। लेकिन गलत विजुअल्स की वजह से अब लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। खासकर इमेज ओरिजिन को लेकर फोटो की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए गूगल समेत फेसबुक और ट्विटर जैसी दिग्गज कंपनी आगे आ रही हैं। 



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...