Skip to main content

Hotstar वेबसाइट हुई क्रैश, बफरिंग और डाउनलोडिंग में आ रही दिक्कत, ये रही वजह



वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट Hotstar बीते शुक्रवार रात क्रैश हो गई। दरअसल शुक्रवार को ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara को Disney+ Hotstar प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। फिल्म को शाम करीब 7 बजे रिलीज किया गया था। फिल्म के रिलीज के बाद ही Disney+ Hotstar पर लोग ऑनलाइन फिल्म देखने के लिए उमड़ पडे़, जिसके चलते वेबसाइट पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया और फिर वेबसाइट कुछ देर के लिए क्रैश हो गई। यह घटना कल रात करीब 9 बजे घटी। हालांकि कुछ देर बाद ही इस समस्या से निजात मिल गया।

Hotstar वेबसाइट की घटना को डायरेक्टर हंसल मेहता ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर हाईलाइट किया। साथ ही अन्य यूजर्स ने भी Hotstar वेबसाइट के क्रैश होने की सूचना दी। हालांकि यूजर्स को वेबसाइट क्रैश होने के साथ ही ऑनलाइन फिल्म देखने में बफरिंग और डाउनलोडिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। यह समस्या इंटरनेट स्लो होने की नहीं, बल्कि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से है। Hotstar के प्रीमियम मेंबर को फिल्म की बफरिंग और डाउनलोडिंग की समस्या का सामना करना पड़ा।

कैसे देखे फिल्म

इस फिल्म को देखने के लिए यूजर्स को Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। फिल्म को कोई भी मुफ्त में देख सकता है। Dil Bechara सब्सक्राइबर्स और नॉन सब्सक्राइबर्स के लिए मौजूद रहेगी। फिल्म देखने के लिए यूजर्स को केवल Hotstar ऐप इंस्टॉल करना होगा। बात दें कि Dil Bechara फिल्म देखने के लिए काफी तादात में लोग Disney+ Hotstar ऐप को डाउनलोड कर रहे है। ऐप को अब तक करीब 100 मिलिनय से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। फिल्म दिल बेचारा की रनिंग टाइमिंग एक घंटा 41 मिनट की है। फिल्म John Green के फेमस यंग-एडल्ट नावेल The Fault in Our Stars पर बेस्ड है। फिल्म का डायरेक्शन मुकेश छाबरा ने किया है, जबकि म्यूजिक कंपोजिशन AR Rahman का है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...