Skip to main content

Idea के सभी पोस्टपेड प्लान Vodafone Red प्लान में बदले गए, जानें पूरा मामला



Vodafone Idea ने बुधावर को ऐलान किया है कि उन्होंने Idea Nirvana पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स के लिए स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और इसके बाद अब वह भी अब Vodafone Red Brand के तहत आएंगे। आपको बता दें, इसकी घोषणा फरवरी में की गई थी जो अब जुलाई में जाकर पूरी हुई है, इसका उद्देश्य देश में वोडाफोन और आइडिया दोनों पोस्टपेड ग्राहकों को एक जैसा अनुभव प्रदान करना है। वोडाफोन आइडिया ने माइग्रेशन की प्रक्रिया को मुंबई में शुरू किया है, हालांकि जिन सर्कल्स में यह सुविधा मई में पहले फेज़ के अंतर्गत रोलआउट हुई थी। उनमें गुजरात, बिहार, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं। यह प्रक्रिया टेलीकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ माइग्रेशन में से एक है।

स्थानांतरण के परिणाम स्वरूप, Vodafone Idea अपने वोडाफोन और आइडिया पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को सेल्फ-सर्विस चैनल्स के माध्यम से एक जैसा ग्राहक अनुभव प्रदान करेगा। आइडिया के निर्वाणा पोस्टपेड प्लान के मौजूदा ग्राहकों को अलग से ऑनबोर्डिंग और सर्विस प्रोसेस से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जगह टेलीकॉम कंपनी ने उन्हें सीधे Vodafone Red Plans के अंतर्गत स्थानांतरित कर दिया है। वह Red Family सब्सक्रिप्शन का हिस्सा बनकर Vodafone Play service को भी एक्सेस कर सकते हैं।

Vodafone Idea ने यह भी जानकारी दी है कि आइडिया निर्वाणा से वोडाफोन रेड प्लान में स्थानांतरित ग्राहक को नोटिफिकेशन और अलर्ट आदि ज़ारी किया जाएगा। वोडाफोन कॉल सेंटर की ग्राहक सेवा में भी सुधार किया गया है, ताकि कॉल सेंटर एजेंट ग्राहक की जानकारी व उसकी प्रोफाइल को पूरा-पूरा जान सके। साधारण शब्दों में इसका यह मतलब है कि वोडाफोन रेड ग्राहक सेवा एजेंट सभी पोस्टपेड उपभोक्ताओं का डेटा हासिल कर सकेंगे।

वोडाफोन आइडिया का कहना है कि उन्होंने आइडिया नेटवर्क को अपने सर्कल्स के 92 प्रतिशत जिलों में इंटीग्रेट कर दिया है। इसके अलावा ऑपरेटर ने M-MIMO, Hybrid Cloud, और नेटवर्क क्षमता और 4जी कवरेज को बढ़ाने के लिए OpenRAN जैसी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है।

आपको बता दें, Idea Cellular साइट ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को वोडाफोन साइट पर उपलब्ध वोडाफोन रेड प्लान लिस्टिंग में लिस्ट करना शुरू कर दिया है। यह बताना भी जरूरी हो जाता है कि आइडिया का निर्वाणा और वोडाफोन का रेड प्लान लगभग एक जैसे ही लाभ ग्राहकों को काफी समय से प्रदान कर रहे हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया, वोडाफोन आइडिया ने इस साल की शुरुआत में आइडिया पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स के माइग्रेशन प्रक्रिया की घोषणा की थी। बता दें कि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अगस्त 2018 में हाथ मिला लिया था, तब से इस माइग्रेशन की उम्मीद थी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...