Skip to main content

Jio ने बंद कर दिए ये दो सस्ते प्लान, मिलता था 7GB तक डाटा



रिलायंस जियो ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को झटका देते हुए दो सस्ते प्री-पेड प्लान बंद कर दिए हैं। जियो ने 49 रुपये और 69 रुपये वाले दो प्लान बंद कर दिए हैं। ये दोनों प्लान जियो फोन यूजर्स के लिए थे। इन दोनों प्लान को इसी साल फरवरी में कंपनी ने जारी किया था और अब महज छह महीने के भीतर इसे बंद कर दिया है। जियो फोन का 49 रुपये वाले प्लान में 14 दिनों की वैधता के साथ दो जीबी डाटा और जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी, जबकि 69 रुपये वाले प्लान में 14 दिनों की वैधता के साथ सात जीबी डाटा मिलता था।

अब सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का
49 रुपये और 69 रुपये के प्लान बंद होने के बाद जियो फोन यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है जिसमें तीन जीबी डाटा के साथ रोज 500 एमबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी जबकि दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए 500 मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान में 50 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

गौरतलब है कि 49 रुपये वाले प्लान को जियो फोन के साथ ही पेश किया गया था और यह जियो का सबसे लोकप्रिय प्लान था, क्योंकि इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 500एमबी डाटा मिलता था। साथ ही सभी जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते थे। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64केबीपीएस हो जाती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...