Skip to main content

लॉकडाउन में भी बरकरार रहा Jio का जलवा, ऐसा करने वाली बनी देश की पहली कंपनी



वैश्विक महामारी (कोविड-19) की वजह से लॉकडाउन देश की ज्यादातर दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों के लिए नुकसानदायक रहा। लेकिन Jio इस दौरान फायदा उठाने वाली अकेली कंपनी बनकर उभरी है। दरअसल मार्च-अप्रैल के दौरान रिलायंस जियो ही एकमात्र टेलीकॉम कंपनी रही, जिसके साथ नए ग्राहक जुड़े, जबकि Airtel और Vodafone-Idea के करीब पौने दो करोड़ ग्राहक ने कंपनी ने नाता तोड़ लिया. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मार्च-अप्रैल के आंकड़ो के आधार पर  Jio ने इस दौरान लगभग 63 लाख ग्राहक और जोड़कर अपनी नंबर एक की स्थिति को मजबूत किया।

लॉकडाउन का असर अप्रैल में सरकारी कंपनी बीएसएनएल पर भी पड़ा। BSNL के करीब 20053 ग्राहक कम हुए। हालांकि कंपनी के साथ मार्च में 95428 ग्राहक जुड़े थे। लाकडाउन का सबसे ज्यादा झटका Vodafone-Idea को लगा है। दो माह के दौरान कंपनी के एक करोड आठ लाख 70 हजार से अधिक ग्राहकों ने सेवा छोड़ दी। इसी दौरान Airtel के 65 लाख 31 हजार से अधिक यूजर्स टूट गए।

ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि लॉकडाउन दूरसंचार उद्योग पर भारी गुजरा । कुल मिलाकर मार्च, अप्रैल में एक करोड़ 10 लाख से अधिक ग्राहक घटे । इसका मतलब देश में मोबाइल सिम इस्तेमाल करने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। जहां इस वर्ष फरवरी के अंत में 116 करोड़ पांच लाख के करीब ग्राहक मोबाइल वायरलेस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे थे वहीं अप्रैल अंत में इनकी संख्या घटकर 114 करोड़ 95 लाख के करीब रह गई।  अप्रैल में Jio ही एकमात्र कंपनी रही जिसके नये ग्राहक बने। हालांकि मार्च की तुलना में यह संख्या कम 15 लाख 75 हजार 333 ग्राहक थी। इन्हें मिलाकर जियो ने 38 करोड 90 लाख 92 हजार 136 उपभोक्ताओं और  33.85 बाजार हिस्से के साथ पहले नंबर पर अपने को और मजबूत किया। दूसरे नंबर की एयरटेल से जियो के छह करोड 66 लाख 49 हजार 37 ग्राहक अधिक हैं। 

भारती एयरटेल ने अप्रैल में सर्वाधिक 52 लाख 69 हजार 882 ग्राहक खोये और कुल 32 करोड़ 25 लाख 43 हजार 99 उपभोक्ताओं यानी 28.06 फीसदी शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर की वोडाफोन आइडिया को अप्रैल में भी तगड़ा झटका लगा।उसके 45 लाख 16 हजार 866 ग्राहक टूटे और 31 करोड 46 लाख 51 हजार 748 उपभोक्ता और 27.07 प्रतिशत बाजार हिस्सा रह गया। कंपनी को  मार्च में इससे भी तगड़ा झटका लगा था और उसके 63 लाख 53 हजार 200 ग्राहक कम हुए। बीएसएनएल 10.43 प्रतिशत बाजार शेयर अर्थात 11 करोड़ 97 लाख 60 हजार 55 ग्राहकों के साथ चौथे नंबर पर रही।  बीएसएनएल के साथ मार्च में कुल 95428 ग्राहक जुड़े थे जबकि अप्रैल में उसने भी बीस हजार 53 ग्राहक खोये। 

ट्राई ने  देश को 22 सर्किल में बांटा हुआ है। अप्रैल माह में 22 में से 21 सर्किल्स में ग्राहकों की संख्या घट गई। उत्तर प्रदेश पूर्व ही एकमात्र सर्किल रहा जहां नये मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। अप्रैल में महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात में 10 लाख से अधिक ग्राहक कम हुए। वहीं दिल्ली राजस्थान, आंध्र और कर्नाटक भी सर्वाधिक ग्राहक खोने वालों में शामिल हैं। वहीं मार्च माह में 18 सर्किल में ग्राहक कम हुए। पं बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु और यूपी पश्चिम में सबसे अधिक ग्राहक कम हुए। रिलायंस जियो पांच सितंबर 2016 को दूरसंचार क्षेत्र में उतरी थी और चार वर्ष से ही कम समय में यह नंबर एक कंपनी बन गई है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...