Skip to main content

Microsoft टीम में जुड़ें नए फीचर्स, अब एकसाथ 1000 यूजर्स कर पाएंगे वीडियो कॉल



दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने कोरोना काल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बढ़ते चलन को ध्यान में रखकर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। नए फीचर के जरिए अब 1000 यूजर्स एकसाथ वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट टीम में वीडियो फिल्टर की सुविधा भी मिली है। वहीं, अब माइक्रोसॉफ्ट टीम के नए फीचर्स से गूगल मीट और जूम जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोबाइल एप को कड़ी टक्कर मिलेगी।

वीडियो फिल्टर

कंपनी ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपने प्लेटफॉर्म में वीडियो फिल्टर जोड़ा है। यूजर्स अपनी पसंद का फिल्टर चुनकर उसका इस्तेमाल वीडियो कॉल के दौरान कर सकते हैं। इससे आस-पास की लाइटिंग में भी सुधार होगा।

टूगेदर मोड

इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स यह पता लगा सकते हैं कि अन्य यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान क्या बोल रहे हैं। साथ ही इस फीचर से यूजर्स के बीच बेहतर संपर्क बना रहेगा।

चैट बबल्स

माइक्रोसॉफ्ट टीम का यह फीचर बिल्कुल फेसबुक मैसेंजर की तरह काम करता है। इस फीचर के तहत यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान दूसरे यूजर्स को मैसेज भेज और रिसीव कर सकेंगे। इससे पहले यूजर्स को मैसेज देखने के लिए चैट स्क्रीन पर जाना पड़ता था।

1000 यूजर्स कर पाएंगे वीडियो कॉल

माइक्रोसॉफ्ट टीम में अब एकसाथ 1000 यूजर्स वीडियो कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म में view-only फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर के तहत करीब 20,000 यूजर्स एकसाथ वीडियो कॉल कर सकते हैं।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...