Skip to main content

Netflix Subscription Plan: कंपनी भारत में एक और सस्ते मंथली प्लान को कर रहा है टेस्ट



Netflix Subscription Plan: OTT प्लेटफॉर्म Netflix भारत में एक और सस्ते मंथली प्लान को टेस्ट कर रहा है। इससे पहले Netflix भारत में मोबाइल ओनली सस्ते प्लान को 199 रुपये मंथली सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च कर चुका है। कंपनी के इस प्लान को भारतीय यूजर्स द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जिसे देखते हुए कंपनी अपने एक और सस्ते मोबाइल ओनली प्लान को लॉन्च करने जा रहा है। इस प्लान को कंपनी पिछले कुछ समय से टेस्ट कर रही है। यह प्लान 349 रुपये के मंथली पैक के साथ आ सकता है। इससे पहले जो Netflix ने अपने सस्ते प्लान को लॉन्च किया था वो 199 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को केवल SD वीडियो कंटेंट ब्राउज करने की सुविधा मिलती है। वहीं, नए प्लान में यूजर्स को HD+ वीडियो स्ट्रीमिंग का भी लाभ मिल सकेगा।

अगर, Netflix के अन्य सब्सक्रिप्शन प्लान की बात करें तो कंपनी का बेसिक प्लान 499 रुपये प्रति महीने की दर से यूजर्स को मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को एक बार में केबल एक ही डिवाइस में इस्तेमाल करने की छूट मिलती है। इसे आप मोबाइल के साथ-साथ स्मार्ट टीवी, टेबलेट, PC या फिर मोबाइल में चला सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को केवल SD क्वालिटी की वीडियो स्ट्रीम करने की छूट मिलती है। कंपनी का अगला प्लान 349 रुपये की कीमत में आएगा। लेकिन इस सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को इसे केवल मोबाइल डिवाइस पर ही एक्सेस करने की आजादी मिलेगी। हालांकि, यूजर्स को इसमें HD कंटेंट ब्राउज करने की आजादी मिलेगी।

कंपनी के अन्य सब्सक्रिप्शन प्लान की बात करें तो इसका स्टैंडर्ड प्लान 649 रुपये प्रति महीने की दर से उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को HD वीडियो स्ट्रीम करने का लाभ मिलता है। साथ ही, इस ्प्लान में यूजर्स को एक बार में दो स्क्रीन एक्सेस करने की आजादी मिलती है। वहीं, 799 रुपये वाले प्रीमियम मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को 4K और HDR वीडियो स्ट्रीम करने की आजादी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स एक साथ चार स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Netflix का ये नया मंथली प्रीपेड प्लान 349 रुपये प्रति महीने में अन्य प्लेयर्स जैसे कि Disney Hotstar, Amazon Prime Video, Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स को चुनौती दे सकता है। वहीं, Zee5 भी जल्द एक बेहद ही कम कीमत में एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी में है जिसे 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस प्लान का सीधा मुकाबला Hotstar VIP प्लान से होगा। जिसमें यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर मौजूद सिलेक्टेड कंटेंट ब्राउज करने को मिलता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...