Skip to main content

लॉकडाउन में Netflix की धूम, मात्र तीन माह में जुड़े इतने करोड़ नए सब्सक्राइबर



वैश्वक स्तर पर कोविड-19 की वजह से आमतौर पर ज्यादातर देशों में अप्रैल से जून तक लॉकडाउन रहा। इस दौरान लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा। लेकिन ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix के लिए लॉकडाउन काफी फायदेमंद रहा। Netflix से अप्रैल से जून के दौरान करीब एक करोड़ नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। हालांकि इसके बावजूद Netflix को दूसरी तिमाही में पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) के मुकाबले कम सब्सक्राइबर हासिल हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में सितंबर तक Netflix के नए पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 25 लाख होने की उम्मीद है। वहीं IBES डाटा के मुताबिक औसतन अनुमानित सब्सक्राइबर ग्रोथ 53 लाख हो सकती है। कंपनी ने Netflix ने इसके लिए अपने कंटेंट में भी ग्रोथ की रणनीति तय की है। इसी के तहत कंपनी स्ट्रीमिंग वीडियो में अव्वल Ted Sarandos को प्रमोट करके को-सीईओ बनाने का निर्णय लिया है। उन्हें इस फील्ड में करीब 20 साल का अनुभव है। 

कंपनी का यह दांव सब्सक्राइबर्स बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। Netflix ने चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Greg Peters को ऑपरेटिंग ऑफिसर का अतिरक्त पदभार दे दिया है। अगर Netflix की कमाई की बात करें, तो जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़कर 6.1 बिलियन यानी करीब 45,888 रुपए है। दुनियाभर में करीब 193 मिलियन ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। बता दें कि Netflix ने 17 नए वेब शोज, फिल्‍मों और बाकी तरह के कंटेंट का ऐलान किया। उनमें 6 नई फिल्‍में भी शामिल हैं। ये फिल्‍में 'लूडो', 'तोड़बाज', 'रात अकेली है', 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे', 'गिन्‍नी वेड्स सन्‍नी' और 'बॉम्‍बे रोज' हैं। 'बॉम्‍बे रोज' ऐसी पहली भारतीय एनिमेशन फिल्‍म है, जो वेनि‍स क्रिटिक वीक में सेलेक्‍ट हुई।

बता दें किनेटफ्लिक्स ने ऐलान किया है कि वह करीब 17 फिल्में आने वाले समय में रिलीज करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। इसमें गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रात अकेली है, डॉली किटी और वो चमकते सितारे, तोरबाज, AK vs AK, गिम्मी वेड्स सनी, त्रिभंगा- टेढ़ी-मेढ़ी क्रेजी, लूडो, क्लास ऑफ '83, अ सूटेबल बॉय, मिसमैच, सीरियस मेन, काली खुही, बॉम्बे रोज, भाग बीनी भाग, बॉम्बे बेगम्स, मसाबा मसाबा शामिल हैं। इन फिल्मों और सीरीज में आपको अभिषेक बच्चन, विक्रांत मैसी, जाह्नवी कपूर, नीना गुप्ता, अनिल कपूर, पूजा भट्ट, रोहित सराफ, राजकुमार राव संग संजय दत्त और अन्य कई सितारे देखने को मिलने वाले हैं। इससे पहले डिज्नी हॉटस्टार प्लस ने भी कई नई फिल्मों की रिलीज का ऐलान किया था। इसमें आलिया भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’, अजय देवगन की फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्षमी बॉम्ब’ समेत कई और बड़े स्टार्स की फिल्में शामिल हैं।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...