Skip to main content

Playstation का यह लोकप्रिय गेम आ रहा है मोबाइल फोन पर, रजिस्ट्रेशन शुरू



काफी लोकप्रिय कॉन्सोल गेम Crash Bandicoot को आखिरकार मोबाइल फोन पर लाया जा रहा है। गेम को अन्य लोकप्रिय मोबाइल गेम Candy Crush के डेवलपर King की मदद से Android और iOS पर पेश किया जाएगा। यदी आप इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो बता दें कि Super Mario Bros. और Sonic the Hedgehog के तरह ही Crash Bandicoot भी यकीनन सबसे लोकप्रिय गेम्स में से एक है, जिसने कई वर्षों पहले प्लेस्टेशन से अपनी शुरुआत की थी। स्टूडियो द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट और गेमप्ले से ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी मोबाइल गेम एंडलेस रनिंग गेम होगा। इसका मतलब है कि यह काफी हद तक बेहद लोकप्रिय मोबाइल गेम Subway Surfer और Temple Run जैसा होगा।

Crash Bandicoot: On the Run! नाम से मोबाइल फोन पर लॉन्च होने वाला यह गेम King द्वारा विकसित किया गया है। इसी डेवलपर ने कैंडी क्रश को भी बनाया है, जिसके चस्के से शायद ही कोई बचा हो। कैंडी क्रश को Google Play पर एक बिलियन (100 करोड़) से अधिक बार डाउलनोड किया जा चुका है और Apple Store पर 1.6 मिलियन (16 लाख) से अधिक रेटिंग्स मिल चुकी है। स्वीडन स्थित King स्टूडियो द्वारा विकसित  कुछ अन्य मोबाइल गेम्स में Farm Heroes Saga, Bubble Witch Saga और Papa Bear Saga शामिल हैं।

1996 में PlayStation पर लॉन्च हुआ Crash Bandicoot एक जादुई बुंपा द्वीप समूह में आधारित है, जहां एक मार्सुप्युअल किरदार असंभव प्लेटफॉर्म के जरिए डैशिंग और क्रैडअप एकत्र करता है और घमासान मचाते हुए गेम के विलन डॉक्टर नियो कॉर्टेक्स के दो-दो हाथ करता है।

मोबाइल वर्ज़न में प्लेयर्स को नए लेवल पार करने होंगे और कई तरह के हथियारों को बनाना होगा, जिससे प्लेयर्स डॉक्टर नियो कॉर्टेक्स सहित कई क्लासिक खलनायकों को हराएंगे। आधिकारिक घोषणा के ट्रेलर में यह भी बताया गया है कि ऐप के मल्टीप्लेयर फीचर से प्लेयर्स अपने दोस्तों और अन्य गेमर्स के साथ टीम बना सकेंगे। इसके ग्राफिक्स और मज़ेदार गेमप्ले को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि King गेम को कॉन्सोल वर्ज़न की तरह ऑरिजिनल रखना चाहता है, जिससे इस गेम के कट्टर फैन्स की खुशी बरकरार रहे।



हालांकि King द्वारा अभी तक आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्लेयर्स इस गेम के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं और इससे उन्हें लॉन्च के समय कई विशेष इनाम अनलॉक करने को मिलेंगे।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...