Skip to main content

PM SVANidhi Yojana: 10,000 रुपये लोन के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेद



कोरोना संक्रमण के बाद देश-दुनिया में रोजगार की स्थिति बहुत ही खराब हुई है। लाखों लोग इस संक्रमण काल में बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार ने कम ब्याज पर लोन देने की वाली एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम पीएम स्व-निधि (PMSVANidhi) है जिसके तहत रेहड़ी-पटरी लगाने और सैलून खोलने वालों को सरकार की ओर से 10,000 रुपये का लोन मिलेगा। खास बात यह है कि इस लोन के लिए आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया....


सबसे पहले आपको बता दें कि माइक्रो-क्रेडिट सुविधा योजना पीएम स्व-निधि (PMSVANidhi) के लिए आप मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। गूगल प्ले-स्टोर पर आप PMSVANidhi एप को फ्री में अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।


इसके बाद आपको https://www.pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर जाना होगा या मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको Apply for Loan के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर आप लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के लिए उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें जो आपके आधार कार्ड और बैंक अकाउंट से लिंक है। 


इसके बाद आपको क्लेम फॉर्म, दो राजस्व स्टाम्प, एड्रेस प्रूफ, आईडेंटिटी प्रूफ, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और पिता का नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको एक कैंसिल ब्लैंक चेक भी अटैच करना होगा। फॉर्म भरने के बाद आपको मोबाइल नंबर पर लोन से संबंधित मैसेज आ जाएगा।


इस योजना के तहत आपको खाते में पूरा पैसा तीन बार में आएगा यानी हर तीन महीने पर एक किश्त मिलेगी। यह लोन आपको सात फीसदी ब्याज पर मिलेगा। यदि आपको यह प्रक्रिया समझ नहीं आती है और आप खुद से ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर सकते तो किसी साइबर कैफे या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए 




Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...