Skip to main content

PUBG Mobile सीजन 14 का ट्रेलर हुआ लीक, गेम में दिखेंगे कई नए बदलाव



PUBG Mobile प्लेयर्स के लिए गुड न्यूज है कि जल्द ही इस गेम का सीजन 14 लॉन्च होने वाला है। जो कि बेहद खास व अलग अंदाज से भरपूर होगा। हालांकि, PUBG Mobile की ओर से नए सीजन लॉन्च डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले सीजन का ट्रेलर लीक हो गया है। इस ट्रेलर में जानकारी दी गई है कि नया सीजन 'Spark The Flame' नाम से दस्तक देगा। ट्रेलर वीडियो को देखकर स्पष्ट होता है कि इस बार प्लेयर्स को गेमिंग का बेहद की खास एक्सपीरियंस मिलने वाला है। 

Mr Ghost Gaming ने अपने YouTube चैनल पर PUBG Mobile के अपकमिंग सीजन 14 का ट्रेलर वीडियो शेयर किया है और इस सीजन को 'Spark The Flame' नाम दिया गया है। सामने आए वीडियो को देखकर स्पष्ट होता है कि यह सीजन Egyptian मायथोलॉजी से प्रेरित है। वीडियो में आप पोस्टर और फ्रेम के साथ मिलने वाले रिवॉर्ड भी देख सकते हैं। खास बात है कि नए सीजन में प्लेयर्स को नए अवतार व अंदाज में न्यू स्किन, कॉस्टयूम्स और हेडगेयर मिलेंगे। 

वैसे अभी तक PUBG Mobile सीजन 14 की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन PUBG Mobile सीजन 13 अब 12 जुलाई को खत्म हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसके बाद कुछ ही दिनों में नया सीजन रोलआउट कर देगी। ऐसे में लॉन्च डेट से जुड़ी घोषणा के लिए यूजर्स को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। 

बता दें कि PUBG Mobile सीजन 14 में प्लेयर्स को नया Livik मैप मिलेगा जो कि अभी तक क्लोज बीटा वर्जन में ही उपलब्ध था। कंपनी ने इसे हाल ही में सोशल मीडिया पर अनाउंट किया था। Livik मैप को 17 जुलाई को रिलीज होने वाले 0.19.0 अपडेट में उपलब्ध कराया जा सकता है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Livikद मैप पिछले मैप्स से काफी मिलता-जुलता होगा। अभी तक Erangel, Miramar, Sanhok और Vikendi ये चार मैप उपलब्ध हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...