Skip to main content

PUBG Mobile ने Yamaha को बनाया पार्टनर, अब गेम में मिलेगी बाइक स्किन



मोबाइल बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile ने कई कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर रखी है, और अब इन कंपनियों में Yamaha का नाम भी शामिल हो गया है। Yamaha को भारत में एक ऑटोमोबाइल कंपनी के तौर पर जाना जाता है और अब इस कंपनी ने PUBG मोबाइल के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी ने इसको लेकर एक ट्विट भी किया है।


PUBG Mobile ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक बाइक दिख रही है। इसका मतलब है कि शायद हमें मोटरसाइकिल के लिए गेम में यामाहा बाइक की स्किन देखने को मिलेगी।

PUBG Mobile अपडेट 0.19.0 में इन फीचर्स को दिया जा सकता है। इसके अलावा PUBG Mobile का सीजन 13 अब खत्म होने जा रहा है। साथ ही इस गेम का सीजन 14 अब जल्द शुरू होगा। आपको बता दें कि PUBG Mobile भारत समेत दुनियाभर में काफी पॉप्युलर हैं। अब इस गेम के 14वें सीजन की डिटेल्स लीक हुई हैं। इन नए लीक्स को  Mr Ghost Gaming ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिवील किया है। इसके अलावा आगामी सीजन का ट्रेलर भी लीक हो गया है। लीक के अनुसार आने वाले सीजन में रॉयल पास को ‘स्पार्क द फ्लेम’ (Spark The Flame) का नाम दिया गया है।

लीक्स में पता चला है कि आगामी सीजन Egyptian मायथोलॉजी से प्रेरित है। वीडियो में पोस्टर, फ्रेम्स के साथ मिलने वाले रिवॉर्ड को भी दिखाया गया है। अगले सीजन में प्लेयर्स को न्यू स्किन, कॉस्ट्यूम्स, हेडगेयर नए अवतार में आएंगे। ऑनलाइन लीक्स के मुताबिक PUBG Mobile Season 14 में प्लेयर्स को न्यू Livik मैप मिलेगा। यह अभी तक क्लोज बीटा में उपलब्ध था और इसे हाल में सोशल मीडिया में ऑफिशियल किया गया था। PUBG मोबाइल ने कंफर्म किया है कि सीक्रेट मैप Livik Map है। अब डेवलपर्स ने न्यू ट्विट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि 17 जुलाई को आगामी अपडेट 0.19.0 को रिलीज किया जाएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...