Skip to main content

पाकिस्तान ने PUBG गेम पर लगाया प्रतिबंध, कहा- इस्लाम के खिलाफ है यह



पाकिस्तान ने लोकप्रिय गेम PUBG पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तानी सरकार के मुताबिक, पबजी मोबाइल गेम में कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं, जो इस्लाम के खिलाफ है। साथ ही यह तर्क भी दिया गया है कि इस गेम को खेलने से इसकी लत लग जाती है। इसके अलावा इस गेम से युवाओं के मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है। 

इमरान खान की पार्टी को हो सकता है नुकसान
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पबजी गेम पर बैन लगाने से इमरान खान की पार्टी को काफी नुकसान हो सकता है। इमरान खान के इस कदम से युवा वोटर पार्टी से दूर हो सकते हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान में पबजी गेम खेलने वाले यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा है। उन सभी का कहना है कि पबजी पर बैन लगाना समझदारी नहीं है। अगर धार्मिक विचारधारा, नैतिकता और समय की बर्बादी किसी एक खेल को बैन करने के लिए मापदंड है, तो पाकिस्तान सरकार को पूरे डिजिटल स्पेस को ही बंद कर देना चाहिए। 

पबजी गेम बैन के खिलाफ दायर की गई याचिका
पबजी गेम पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका का जवाब देते हुए पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी यानी पीटीए ने कहा है कि पबजी गेम कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं, जो इस्लाम विरोधी हैं। इस गेम से हमारे युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। 

पबजी से पहले इन गेम पर लगा प्रतिबंध
बता दें कि पाकिस्तान ने पबजी गेम से पहले 2013 में कॉल ऑफ ड्यूटी और मेडल ऑफ ऑनर पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद 2017 में वलकायरी ड्राइव: भिक्खुनी गेम को बैन किया गया था। प्रतिबंध लगाने के पीछे यह तर्क दिया गया था कि इस गेम में यौन और समलैंगिक रोमांस के दृश्य दिखाए गए थे। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...